गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

death 2
  • मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित तरहिया गांव निवासी 45 वर्षीय परशुराम गुडंबा क्षेत्र के कल्याण पुर स्थित विद्युत विभाग में बतौर संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि परशुराम शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे जगरानी अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक बिजली तार में करंट आने से मरम्मत कर रहे लाइन मैन परशुराम करंट की चपेट में आ गए और झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि मृतक चार भाईयों में से एक थे। मोहन के मुताबिक मृतक के तीन बेटियां, एक बेटा है। घटना होने की खबर मिलते ही मानो परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो परशुराम की दशा देख बेहाल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lucknow
Crime News

लखनऊ पुलिस ने लौटाए 233 गुमशुदा मोबाइल, कीमत 50.44 लाख रुपये

खोए मोबाइल मिलने के बाद पीड़ितों में दौड़ी खुशी की लहर, पुलिस को दिया धन्यवाद ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ की पश्चिमी जोन की पुलिस ने नाउम्मीद हो चुके गुमशुदा मोबाइल फोन को शुक्रवार को वास्तविक मोबाइल स्वामियों को अपने कार्यालय बुलाकर उनके हाथों मोबाइल फोन थमाया तो मानो उनके भीतर खुशी की लहर […]

Read More
Lucknow
Crime News

चिनहट: बेलगाम फार्च्यूनर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

वाकर के सहारे खेलते-खेलते ड्योढ़ी लांघ आई थी मासूम पहिए के नीचे आकर बच्ची घिसटते हुए चली गई पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह कराया शांत घटना को अंजाम देने वाला बेखौफ चालक शिवम यादव गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर वाकर […]

Read More
Lucknow
Crime News

प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद की गोली मारकर हत्या

इलाके में फैली दहशत, घटना को अंजाम देने के बाद कातिल फरार ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रयागराज जिले के अल्लापुर क्षेत्र में गुरुवार शाम गैंगवॉर में असलहों से लैस बदमाशों ने सैलून में बाल कटवा रहे अरविंद पासी को गोलियों से छलनी कर दिया। […]

Read More