इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

  • झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी,

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए 57 वर्षीय ओझा ने एक नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, तोड़ांगहातु गांव के मुंडासाई निवासी आरोपी पांडे नाग को पीड़िता के भाई के इलाज के लिए घर बुलाया गया था। बच्चा पिछले कई महीनों से बीमार था और परिजन विभिन्न स्थानों पर इलाज कराने के बाद भी सुधार नहीं होने पर अंधविश्वास के जाल में फंसकर ओझा के पास पहुंचे थे। घटना वाले दिन आरोपी ने झाड़फूंक और पूजा-पाठ का दिखावा किया। उसने चालाकी से पीड़िता की मां और उसके बीमार भाई को पूजा सामग्री विसर्जन के बहाने पास के तालाब भेज दिया। घर में नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  कुछ देर बाद जब मां और भाई वापस लौटे तो बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन स्तब्ध रह गए।

आरोपी ने कबूला अपराध

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां ने 1 मार्च को जगन्नाथपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चे संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है और ऐसे संतों का आशीर्वाद मिलने से “नकली संतों” का प्रभाव खत्म होगा। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More