नया लुक ब्यूरो
रांची । झारखंड के रांची में हाटिया डैम में कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जमशेदपुर से आ रही कार में चार लोग थे, जिसमें ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड डूबकर मर गए। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया। तीनों मृत पुलिसकर्मी जमशेदपुर के जिला जज के बॉडीगार्ड और चालक बताए जा रहे हैं। हादसा अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी पानी में समाते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें
पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जांच जारी है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और किन परिस्थितियों में वह डैम में जाकर गिरी पुलिस के मुताबिक जमशेदपुर से आ रही एक कार हाटिया डैम में गिर गई। कार में कुल चार लोग थे, जिसमें कार के ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड की डूबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में हाटिया थाना के DSP प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई और डैम में गिर गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा रात के समय हुआ और कार में सवार लोग जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें
बिहार में बीजेपी का उभार, जातीय राजनीति से आगे हिन्दुत्व का वोट बैंक तैयार
लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस
ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए अभियान जारी है। साथ ही मामले में DSP ने लोगों से अपील की है कि हादसे वाली जगह के पास सावधानी बरतें और पुलिस की मदद करें। यह हादसा रांची में सड़क सुरक्षा और जल निकायों के पास वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत को फिर से सामने लाता है।
