उत्तराखंड में नए पार्किंग स्थल जल्द होंगे तैयार, 1082 वाहनों को मिलेगी सुविधा

Untitled 5 copy 19

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पार्किंग स्थलों पर 1082 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवास विभाग ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से पार्किंग निर्माण की व्यापक योजना तैयार की। इसके तहत 195 स्थानों से प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें सरफेस, मल्टीलेवल और टनल पार्किंग शामिल हैं। इनमें से 114 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत कर बजट जारी किया जा चुका है।

ये भी पढ़े

मातृशक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक धुरी : धामी

प्रथम चरण में 54 स्थानों पर 3244 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से 11 अन्य स्थानों पर 359 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण कर रहे हैं। आवास सचिव आर. राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को पार्किंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन से पहले सभी पार्किंग स्थलों पर शौचालय, प्रकाश और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या स्वाभाविक है। इसे देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More