DSP के ट्रांसफर के बाद तस्करों में खुशी की लहर

  • सीमा पर फिर सक्रिय हुआ तस्करों का नेटवर्क
  • बैरिया घाट और नौसरडिया घाट के रास्ते बढ़ी तस्करी की चहलपहल

भैरहवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के मजगांवां थाना क्षेत्र में तैनात सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी के तबादले के बाद तस्करों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी के कार्यकाल में महराजगंज जिले के नौतनवा और सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र की भारतीय सीमा के हरदी डाली, त्रिलोकपुर, मुर्दहिया घाट, सुंडी घाट और बैरिया घाट सहित विभिन्न मार्गों से होने वाली तस्करी पर कड़ा अंकुश लगा था।

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

डीएसपी ने खाद, कपड़ा, गेहूं, हार्डवेयर, खरबूजे का बीज, मोटर पार्ट्स, मक्का और पोस्ता दाना, पूजा में प्रयोग होने वाली धूप की लकड़ी जैसे प्रतिबंधित सामानों की अवैध आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

डीएसपी की सख्त निगरानी और लगातार चौकसी के कारण तस्करों की मनमानी पर पूरी तरह लगाम लग गई थी। तस्करी रोकने की कार्रवाई के दौरान कई बार तस्करों से झड़प तक की नौबत आई। यहां तक कि कुछ जवानों पर हमला कर उनके हाथ तोड़ दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद डीएसपी ने तस्करी के खिलाफ अपने रुख में कोई ढील नहीं दी।

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

हालांकि, डीएसपी के ट्रांसफर की खबर सामने आते ही सीमा से सटे इलाकों-त्रिलोकपुर, बोग़डीघाट, मर्जादपुर, कदमाहवां सहित कई गांवों में तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। नेपाली और भारतीय तस्करों के गठजोड़ के कारण सीमा पार तस्करी का नेटवर्क दोबारा फैलने लगा है। सूत्रों के अनुसार, अब खाद, कपड़ा, खरबूजे का बीज, हार्डवेयर और मोटर पार्ट्स, धूप की लकड़ी जैसी वस्तुओं की अवैध ढुलाई में अचानक वृद्धि हुई है। दिन हो या रात, सीमा के पगडंडी रास्तों पर तस्करों की आवाजाही बढ़ गई है।

homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More
homeslider International

नेपाल चुनाव मेंhttps://www.nayalook.com/wp-admin/post-new.php नई सियासी लहर: बलेंद्र शाह की पार्टी 90 सीटों पर आगे, पारंपरिक दल पीछे

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने चौंकाने वाली बढ़त बना ली है। जेन ज़ी आंदोलन के चर्चित चेहरे और पूर्व रैपर बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली यह पार्टी देशभर में 77 संसदीय सीटों पर आगे चल रही है, जिससे नेपाली राजनीति […]

Read More
homeslider International

किसी एक देश के पास न होकर विभाजित हो चुका है शक्ति का केंद्रः डॉ. जयशंकर

      शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग 2026 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि इस दशक में दो सबसे बड़े बदलाव ‘तकनीक’ और ‘जनसांख्यिकी’ के रूप में आएंगे। उन्होंने कहा कि अब शक्ति का केंद्र किसी एक देश के पास न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित हो […]

Read More