बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

  • सरयू राय के फोन के बाद गंभीर रुप से घायल का टीएमएच में इलाज शुरू
  • नगर निगम और वन विभाग ने हाथ किये खड़े
  • सरयू राय के निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग पहुंचे सांढ़ को काबू करने

जमशेदपुर। डिमना रोड इलाके के संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर पाँच तक, संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को बुधवार को घायल कर दिया। किसी की पसली टूटी तो किसी का अंडकोष फूट गया। इन 15 लोगों में से चार ज्यादा चोटिल हुए हैं। इनमें से एक चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर है। उनका अंडकोष फूट गया है। विधायक सरयू राय की पहल पर उन्हें TMH में दाखिल कराया गया है। अन्य घायलों में अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू शामिल हैं।

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि सांढ़ दोपहर साढ़े 12 बजे से ही इधर से उधर दौड़ रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद वह उग्र हो गया। उसने लोगों को मारना शुरु किया। इसी क्रम में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सांढ़ को पकड़ने के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मानगो नगर निगम के लोगों ने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि उनका पास इसका कोई जुगाड़ नहीं है। फिर लोग वन विभाग के पास पहुंचे। वन विभाग के लोगों ने उनसे कहा कि अगर कोई जंगली जानवर होता तो उसे पकड़ने का प्रयास करते। यह सांढ़ है। इसे हम लोग नहीं पकड़ सकते।

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

फिर स्थानीय लोगों ने शाम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया। राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह को फोन किया और फिर टीएमएच और टाटा जूलॉजिकल पार्क के अफसरों से बात की। उनके निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग सांढ़ को काबू में करने के लिए इलाके में पहुंच चुके थे। गंभीर रुप से घायल चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता को TMH में दाखिल कराया गया है। पिंटू सिंह ने बताया कि जीतेंद्र साव नामक सज्जन ने एमजीएम में लोगों का इलाज करने में जरूरी मदद की। उनकी मदद से ही लोगों का इलाज हुआ। कई लोगों को दवा-पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा संतोष भगत और टुनटुन सिंह , संजय शर्मा और रवि गोराई आदि ने भी काफी मदद की।

Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More
homeslider Jharkhand

एयर एंबुलेंस हादसा, डॉक्टर सहित सभी सात सवारों की मौत

नया लुक ब्यूरो रांची/चतरा।  रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करम टांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था और वह रडार से गायब हो गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों […]

Read More
homeslider Jharkhand

उत्तराखंड में नए पार्किंग स्थल जल्द होंगे तैयार, 1082 वाहनों को मिलेगी सुविधा

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिन्हें […]

Read More