भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के लिए डंप की गई काफी का 36 बोरी बीज बरामद

Untitled 6 copy 6
  • ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव का मामला
  • कर्नाटक से लाया गया था बीज
  • तहसीलदार निचलौल अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में तस्करी के लिए डंप की गई कर्नाटक की कॉफी बीज की खेप का खुलासा हुआ। सूचना पर तहसीलदार निचलौल अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने छापा मारकर कुल 36 बोरी कॉफी बीज बरामद की। सूत्रों के अनुसार, सीमा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में कॉफी बीज की अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर तहसीलदार निचलौल अमित सिंह ने तुरंत संयुक्त टीम गठित की। टीम में राजस्व विभाग के कर्मचारियों, पुलिस बल व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ इंस्टाग्राम पर प्यार…आशिक संग हुई फरार

छापेमारी के दौरान गांव निवासी सद्दाम के घर से 18 बोरी, भोलू उर्फ इलियास के घर से 6 बोरी, मईलाहे के घर से 6 बोरी और बृजलाल के घर से छह बोरी कॉफी बीज बरामद हुई। पूछताछ में बरामद बीज को लावारिश बताया गया, मगर अधिकारियों का मानना है कि यह खेप नेपाल तस्करी के लिए डंप की गई थी। सभी बरामद बोरी को लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीमा सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई हैं।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More