जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

Untitled 7 copy 30

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में देहरादून जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्याे, जनहित से जुड़ी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर भी विचार विमर्श किया गया।

ये भी पढ़े

देहरादून-बेंगलुरु फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सांसत में फंसी यात्रियों की जान

जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनसहभागिता और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों को बेहतर तालमेल के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, सिंचाई नहर, आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों का पुर्ननिर्माण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखा। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि नदियों में खनन के दौरान कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे बरसात में भारी नुकसान होता है। उन्होंने खनन क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्याे एवं परिसंपत्तियों के नुकसान की क्षतिपूर्ति संबंधित खनन ठेकेदारों के माध्यम कराने की बात रखी। साथ ही एमडीडीए के माध्यम से आवासीय भवनों का नक्शा पास करने के लिए जा रहे टैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते, पानी, बिजली, नहर, नाली निर्माण जैसे विकास कार्याे को कराने पर जोर दिया।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More