देहरादून-बेंगलुरु फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सांसत में फंसी यात्रियों की जान

Untitled 6 copy 27

नया लुक ब्यूरो

डोईवाला। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जैसे ही बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो विमान ने उड़ान भरा, वैसे ही तकनीकी खराबी आ गई. ऐसे में आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद विमान वापस जौलीग्रांट एयरपोर्ट लौट आया। वहीं, इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद नियत समय पर आने वाली दो फ्लाइट को भी आसमान से ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया. उधर, फ्लाइट में खराबी आने के बाद पैसेंजर और एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है।

ये भी पढ़े

उम्र को मात दिया इस 82 साल की महिला ने, किया ऐसा काम कि सभी रह गए दंग

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश सीएच नेगी के मुताबिक, मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को देहरादून से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की आईजीओ 61 36, A320 की फ्लाइट ने जौलीग्रांट से शाम 6 बजे उड़ान भरी. जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, वैसे ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई. उड़ान भरने के बाद पायलट ने एटीसी को बताया कि वे कुछ तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि पायलट ने देहरादून यानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से करीब 8 मील की दूरी पर 5,600 फीट की ऊंचाई जाने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस आने का अनुरोध किया. इसी बीच दिल्ली से दो फ्लाइट आ रही थी। उन्हें आसमान से ही वापस कर दिया गया। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे को खाली कराया गया

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More
Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

16 नवंबर को मनाई जाएगी सहस्त्रबाहु जयंती, होंगे धार्मिक आयोजन

Lucknow: चंद्रवंशी हैहय समाज के आराध्य और महान चक्रवर्ती सम्राट राजा कार्तवीर्य अर्जुन यानी भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सहस्त्रार्जुन जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित […]

Read More