घुघली-आनंदनगर रेल लाइन के लिए शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का काम, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया हुई पूरी

Untitled 15 copy 20
  • लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण
  • घुघली से महराजगंज के बीच आने वाले 29 ग्राम पंचायतों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया लगभग पूरी

अजय पाठक

महराजगंज। घुघली-आनंदनगर रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। यह कदम रेल लाइन के निर्माण को गति देगा और क्षेत्र के विकास में सहायक होगा। घुघली से आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन परियोजना के कार्य में अब तेजी आ गई है। प्रथम चरण में घुघली से महराजगंज के बीच आने वाले 29 ग्राम पंचायतों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब रेलवे प्रशासन ने अधिग्रहीत भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों के बाप का पांच बच्चों की मां से अफेयर, पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

इस क्रम में रविवार को जोगिया गांव से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। रेलवे प्रशासन ने बताया कि जिन कास्तकारों को भूमि के अधिग्रहण के बाद मकानों का भी मुआवजा दिया जा चुका है, उनसे एक माह पूर्व ही नोटिस चस्पा कर अपील की गई थी, कि वे स्वयं अपने मकान, पेड़ और हैंडपंप आदि हटाकर कार्य में सहयोग करें। अब नोटिस की अवधि पूरी होने पर रेलवे द्वारा स्थल से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण

अधिकांश कास्तकार स्वयं ही श्रमिक लगाकर अपने मकान आदि हटाने में लगे हुए हैं। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि जिन गांवों में मुआवजा वितरण हो चुका है, वहां के अधिकतर स्वामी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों को पर्याप्त समय दिया गया है।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

जो लोग स्वयं नहीं हटाएंगे, उनके अतिक्रमण को रेलवे की टीम स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नियमानुसार हटाएगी। उन्होंने कहा कि अधिग्रहीत क्षेत्र में सभी मकानों, पेड़ों और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। हालांकि कुछ प्रभावित ग्रामीणों ने अभी भी मुआवजा न मिलने की शिकायतें की हैं, जिनकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भूमि अधिग्रहण कार्य पूर्ण होने के साथ अब परियोजना के अगले चरण रेल लाइन बिछाने और आधार निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द ही की जाएगी, जिससे इस लंबे समय से प्रतीक्षित रेल परियोजना को गति मिल सकेगी।

Spread the love

BJP
homeslider Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे BJP कार्यकर्ता : पंकज

BJP  विश्व पर्यावरण दिवस और केंद्र सरकार के 12 सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास का सन्देश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। […]

Spread the love
Read More
Police Department
Purvanchal

पुलिस कर्मियों के लिए 32 आधुनिक आवास, SP ने किया भूमि पूजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Police Department पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में प्रस्तावित टाइप-3 आवासीय भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर […]

Spread the love
Read More
Central government
Purvanchal

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Central government केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 04 जून 2026 को ग्राम पंचायत हेवती में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी एवं आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री […]

Spread the love
Read More