फर्जी SSB जवान बन युवती से की ठगी और बनाया हवस का शिकार

Fraud NayaLook

खटीमा/उधम सिंह नगर। खटीमा क्षेत्र में एक युवती के साथ फर्जी SSB जवान बनकर ठगी और शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को सीमा सुरक्षा बल का जवान बताकर युवती से सगाई की, होटल में शारीरिक संबंध बनाए और युवती व उसके परिवार से लाखों रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम देवरी निवासी पीड़िता ने अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में आकाश सिंह नामक युवक उससे शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। परिजनों ने पहले तो रिश्ता ठुकरा दिया, लेकिन आकाश ने खुद को SSB में तैनात जवान बताया।

ये भी पढ़े

आशिकी में डूबी पत्नी ने ले ली पति की जान, होंगे हैरान…

उसने वर्दी में खिंचवाई नकली तस्वीरें और DIG से पुरस्कार लेते हुए एडिट की गई फोटो दिखाकर परिवार को भरोसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी आकाश, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि बार-बार विवाह का दबाव बनाने लगे। आखिरकार सितंबर 2022 में दोनों की सगाई कर दी गई। सगाई के बाद आरोपी युवक आए दिन ड्यूटी पर होने या नेटवर्क फेल होने का बहाना बनाकर युवती और उसकी बहन से अपने रिश्तेदारों व मित्रों के मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के जरिए पैसे मंगाने लगा। कुछ ही महीनों में परिवार से करीब ₹2.77 लाख रुपये वसूले गए।

होटल में बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को आरोपी आकाश उसे नैनीताल घूमाने के बहाने ले गया, जहां होटल में उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब परिवार ने शादी की बात उठाई तो आरोपी और उसके परिवारवालों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

फिटनेस का कमालः जवां हिरोईनों को मात दे रहीं हैं मल्लिका, PIC देखकर उड़ जाएंगे होश…

SSB जांच में खुली पोल

परिजनों को शक होने पर उन्होंने SSB कैंप में जानकारी की, जहां पता चला कि आकाश सिंह कभी SSB में भर्ती ही नहीं हुआ था। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के निर्देश पर आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More