फिटनेस का कमालः जवां हिरोईनों को मात दे रहीं हैं मल्लिका, PIC देखकर उड़ जाएंगे होश…

Mallika Sherawat
  • न रोटी, न पनीर, न दूध…उम्र 50 की , दिखती हैं 20 की

नई दिल्ली। एक वक्त था जब मल्लिका शेरावत की खूबसूरत और फिटनेस का डंका पूरे बॉलीवुड में बजता था। अब मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन फिटनेस के मामले में आज भी बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं। इसके लिए एक्ट्रेस अपनी डाइट का खास ख्याल रखती है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने बताया कि वो रोटी, पनीर, दूध, दही, लस्सी से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस वीगन डाइट को फॉलो करती हैं। हालांकि मीठे के लिए इस ड्राई फ्रूट को जमकर खाती हैं।

मल्लिका शेरावत की फिटनेस और डाइट

एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली मल्लिका शेरावत सालों से शाकाहारी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने खाने में ताजा फल, हरी सब्जियां और सलाद खाती हैं। एवोकाडो और थाई ग्रीन करी शामिल खाना उन्हें बहुत पसंद है। जबकि एनिमल प्रोडक्ट से दूर रहती है। इसका मतलब है कि न दूध, न लस्सी, न पनीर, न चीज खाती हैं। मल्लिका नाश्ते में बहुत सारे ताजा फल खाती हैं। उन्हें आम खाना बहुत पसंद है। चाय कॉफी से एक्ट्रेस दूर रहती हैं। खाने में रोटी नहीं खाती हैं। कभी-कभी मीठा खाने का मन करता है तो इसके लिए सिर्फ खजूर खाती हैं।

ये भी पढ़े

पत्नी को पति ने टोका तो बच्चे के साथ जहर पीकर पत्नी ने दिया जान, जानें ये रही वजह

एवोकाडो की दिवानी हैं मल्लिका

मल्लिका शेरावत को एवोराडो खाना बहुत पसंद है। सब्जियों में उन्हें भिंडी बहुत पसंद है। भिंडी की सब्जी और सलाद के रूप में ग्रीन सलाद खाना उन्हें अच्छा लगता है। इसके अलावा थाई ग्रीन करी पसंद है क्योंकि वो नारियल के दूध से बनती है और उसमें सही तरह के मसाले होते हैं।

ये भी पढ़े

DU छात्रा पर एसिड अटैक

वीगन डाइट के फायदे

वीगन डाइट का मतलब है कि डाइट से एनिमल प्रोडक्ट निकाल दें। इसमें पशु उत्पादों से परहेज करना होता है। शाकाहारी यानि प्लांट बेस्ड फूड खाना होता है। शाकाहारी डाइट के काफी फायदे बताए जाते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हार्ट से जुड़ी बीमारियों, डायबिटीज और कुछ कैंसर का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़े

आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भारी, देवर बाधा बना तो मार दिया

 

Entertainment

प्रभास बने नशामुक्ति अभियान का चेहरा, युवाओं को नशे से दूर रहने का देंगे संदेश

Hyderabad: फिल्मी पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार प्रभास अब एक सामाजिक मुहिम में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। अभिनेता ने केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को समर्थन देने के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हाथ मिलाया है। इस अभियान के […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय- मुख्यमंत्री

युगों से अक्षुण्ण भारत-नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से होंगे और अधिक सुदृढ़- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को दी बधाई दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक […]

Read More
Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More