आजमगढ़: मंझरिया चौराहे पर दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Kaiserbagh Shooting Incident
  • दूध बेचने जा रहे थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुलाया
  • सनसनी फैलाने के बाद कातिल असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले
  • पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर कर रही पड़ताल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई सनसनीखेज मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह असलहों से लैस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों दूध कारोबारी पति राज यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब पति राज यादव घर दूध की केनिया लेकर बाजार दूध बेचने जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े

आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भारी, देवर बाधा बना तो मार दिया

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव परिवार के साथ रहकर दूध का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी पतिराज यादव दूध बेचने बाजार जा रहे थे कि जैसे ही वह मंझरिया चौराहे के पास पहुंचे कि तभी असलहों से लैस बेख़ौफ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर पतिराज यादव को मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढ़े

अवैध संबंधों पर पत्नी केआरोप झूठे, हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सरेराह हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। इस सनसनीखेज घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पाया। जानकार बताते हैं कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई दिशाओं में पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े

फिटनेस का कमालः जवां हिरोईनों को मात दे रहीं हैं मल्लिका

अपराध का बोलबाला: पुलिस के इकबाल पर फिर सवाल

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया चौराहे पर पियोरपुर गांव निवासी पतिराज यादव की हत्या ने एक बार फिर पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जिस दुस्साहसिक ढंग से बदमाशों ने हत्या की, उससे साफ है कि पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं है।

Spread the love

Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More