नेपाल सीमा से बिहार लाए जा रहे 80 पेटी चाइनीज सेब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  Nepal Border Smuggling

नेपाल बॉर्डर पार कर बिहार पहुंच रही थी संदिग्ध पिकअप वैन

पूछताछ में वाहन चालक वैध दस्तावेज पेश करने में रहा नाकाम

जब्त माल की जांच में जुटा कस्टम विभाग, रिपोर्ट का इंतजार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

  Nepal Border Smuggling : नेपाल सीमा के रास्ते बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही चाइनीज सेब की बड़ी खेप को टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 80 कार्टून चाइनीज सेब बरामद किए। बरामद सेब का कुल वजन 1600 किलोग्राम (16 क्विंटल) बताया गया है। मामले में वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की जानकारी कस्टम विभाग को भी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से चाइनीज सेब की बड़ी खेप अवैध रूप से बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

निर्देश के बाद पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। इसी दौरान खनियाबाद की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को टेढ़ागाछ बाजार के समीप रोककर उसकी तलाशी ली गई।

वाहन की जांच के दौरान उसमें रखे 80 कार्टून सेब बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक कार्टन में लगभग 20 किलोग्राम सेब भरा हुआ था। इस तरह कुल 1600 किलोग्राम सेब जब्त किया गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिकॉर्ड प्रतिस्पर्धा, एक सीट के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में

रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर ने रची सफलता की नई कहानी

Iran Israel Conflict: ईरान के हमले के बाद इजरायल का पलटवार, पश्चिमी एशिया में बढ़ा युद्ध का खतरा

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, विपक्षी दलों की नजर 2029 की रणनीति पर

One thought on “नेपाल सीमा से बिहार लाए जा रहे 80 पेटी चाइनीज सेब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

  1. Pingback: Mahoba News

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Crime News

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग ए अहमद सौदागर Lucknow : बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती। ए अहमद सौदागर Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में सीमेंट सरिया दुकानदार को उधारी रकम मांगना भारी पड़ गया। उधारी मांगने पहुंचे दुकानदार नसरुद्दीन को दबंग पिंटू शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते […]

Read More