आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भाभी, देवर बाधा बना तो उतार दिया मौत के घाट

Untitled 4 copy 46

बुलन्दशहर में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना

लखनऊ। देवर अवैध संबंधों में बाधा बनने लगा तो पर भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह कहानी बुलंदशहर में डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसराना की है। पुलिस ने मृतक की भाभी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं हत्या में भाभी के प्रेमी का सहयोग करने वाले फरार आरोपी छोटे सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़े

DU छात्रा पर एसिड अटैक

मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर में डिबाई क्षेत्र के ग्राम घुसराना हरि सिंह निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपा का शव 18 जुलाई को गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। इसके बाद मृतक के पिता अजीत सिंह ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहकीकात की तो सारा मामला खुल गया। एसपी देहात डा.तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की वर्षा को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने पूरी कहानी उगल दी। वर्षा ने बताया कि वह अपने देवर भूपेन्द्र की शादी अपनी बहन से करवाना चहाती थी, लेकिन भूपेन्द्र ने उसकी बहन से शादी नहीं की एवं उसके मामा की लड़की से शादी कर ली। इसी बात से वह नाराज थी। इसके साथ ही देवर को भाभी और उसके प्रेमी गौरव के प्रेम सम्बन्ध के बारे में जानकारी हो गयी थी। इसी बात को लेकर उसने और गौरव ने भूपेन्द्र की हत्या की साजिश रची।

ये भी पढ़े

ट्रेनों में हाहाकार , छठ पर ‘लापता’ हुईं 12 हजार स्पेशल ट्रेनॆं

वर्षा ने बताया कि योजना के तहत उसने 18 जुलाई को भूपेन्द्र को धोखे से ग्राम घुसराना हरिसिंह की पुलिया पर बुलाया। वहां पर गौरव अपने साथी छोटे सिंह के साथ मिलकर भूपेन्द्र के गले में रस्सी का फंदा लगा कर उसकी हत्या कर दी। शव को उठाकर सड़क के खडंजे पर 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गये। पुलिस ने मृतक की भाभी वर्षा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हत्या में भाभी के प्रेमी का सहयोग करने वाले फरार आरोपी छोटे सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

 

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More