यूपी में हीटवेव का कहर जारी

Uttar Pradesh weather update

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह से गर्मी के तेवर दिखा रहा है। बारिश की कमी के चलते राज्य के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव का असर लगातार जारी है। लोग दिन से लेकर रात तक उमस और गर्म हवाओं से परेशान हैं। बुधवार यानी 10 जून को भी राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

पश्चिमी यूपी में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में भी गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

सुबह से ही झुलसाने वाली धूप, रात में भी नहीं राहत

प्रदेश में मौसम का हाल यह है कि सुबह करीब 8 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है। शाम ढलने के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलती, और देर रात तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहती हैं। कई जगहों पर कूलर और पंखे भी प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं।

नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

 

कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना

हालांकि राहत की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है।तराई क्षेत्र जैसे पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं, लेकिन इससे बड़ी राहत मिलने की संभावना कम ही है। बारिश के बाद उमस और बढ़ सकती है।

धूल भरी हवाएं बढ़ा सकती हैं परेशानी

पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। इससे गर्मी के साथ-साथ धूल भरी परेशानी भी बढ़ सकती है।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ सकती है, जिससे धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ सकती है।फिलहाल यूपीवासियों को भीषण गर्मी और हीटवेव के लिए तैयार रहना होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े 

राज्यसभा में दो-तीन बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

21 साल की शादी टूटी, दर्द में डूबा एक्टर , अब GF संग लिव-इन में दो बेटों का पिता

 

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More