वेक्टर एक्स बना ISBA वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर

Untitled 34 copy
  • समावेशिता को नई ताकत देने के लिए वेक्टर एक्स और IBFF की अनोखी साझेदारी

नई दिल्ली। भारत के अग्रणी स्पोर्ट्स ब्रांड, वेक्टर एक्स ने समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) के साथ साझेदारी की है। कंपनी ISBA वीमेंस ब्लाइंड फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के लिए अब आधिकारिक एथलीट किट पार्टनर है। इस साझेदारी को खास बनाता है वेक्टर एक्स का IBFF  के साथ चल रहा सहयोग, जिसके तहत कंपनी ने ‘साउंड बॉल’ तैयार की है। यह एक ऐसी अनोखी फुटबॉल है, जो विशेष रूप से दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए बनाई गई है। इस बॉल में आवाज़ वाले उपकरण और लो-बाउंस ब्लैडर लगाए गए हैं, जिससे खिलाड़ी गेंद की आवाज़ के जरिए खेल को समझ और नियंत्रित कर सकते हैं। इस नवाचार ने देशभर के दृष्टिबाधित फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खेल को अधिक सुलभ और रोमांचक बना दिया है।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

वर्ष 2016 में स्थापित IBFF  भारत में ब्लाइंड फुटबॉल की राष्ट्रीय शासी संस्था है और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत काम करती है। इस संस्था ने देश के 24 राज्यों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में अहम् भूमिका निभाई है और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत की मौजूदगी को मजबूत बनाया है। IBFF के डायरेक्टर सुनील मैथ्यू ने कहा, “ब्लाइंड फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। वेक्टर एक्स हमारे लिए सिर्फ एक सहयोगी नहीं, बल्कि ऐसा साथी है, जो हमारे खिलाड़ियों का साथ देता है और उनके लिए लगातार नवाचार करता है।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

वेक्टर एक्स के मार्केटिंग हेड, बलजिंदर पाल सिंह ने कहा, “हर खिलाड़ी उस उपकरण का हकदार है, जो उसे ताकत दे, प्रेरित करे और उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाए। वेक्टर एक्स साउंड बॉल खिलाड़ियों को आवाज़ के सहारे खेलने की सुविधा देता है, जिससे मैदान एक ऐसी सिम्फनी बन जाता है जिसमें हुनर, हिम्मत और सटीकता की झंकार होती है। साझा दृष्टिकोण: सीमाओं से परे खेल वेक्टर एक्स और IBFF  मिलकर यह साबित कर रहे हैं कि समावेशिता कोई विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य है। यह साझेदारी ब्रांड्स, फेडरेशंस और प्रशंसकों के लिए एक संदेश है कि यह खूबसूरत खेल सबका है।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Spread the love

Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More