दिसंबर में महर्षि पाणिनी उत्सव का होगा आयोजन

Untitled 32 copy 1

जमशेदपुर। पाणिनी उत्सव समिति, जमशेदपुर के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परम्परा के श्लाका पुरुष महर्षि पाणिनी के जीवन चरित्र का उत्सव जमशेदपुर में आगामी दिसंबर माह में मनाने का निश्चय किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम  उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में राजदेव सिन्हा की अध्यक्षता में नगर के सुधीजनों की बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

इसमें विभिन्न विद्यालयों के निष्ठावान शिक्षकों के अतिरिक्त डॉ रागिनी भूषण भी उपस्थित रहीं। समिति के सचिव चन्द्रदीप पाण्डेय ने बताया कि इस आयोजन में राँची, कोलकाता, देवघर तथा भागलपुर के विद्वान महर्षि पाणिनी के जीवन चरित्र, उनके योगदान तथा वर्तमान समय के विज्ञान एवं तकनीकी में पाणिनी की प्रासंगिकता की विशद विवेचना करेंगे। समिति की अगली बैठक दो नवम्बर को पीएम  उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी जमशेदपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

समिति भारतीय ज्ञान परंपरा में आस्था रखने वाले नगर के सभी ज्ञान पिपासुओं को आगामी बैठक में भाग लेने का आह्वान करती है। कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए राजदेव सिन्हा से 9431340533, डॉ रागिनी भूषण से 6201100279 और चन्द्रदीप पाण्डेय से फोन नंबर 7004315935 पर संपर्क साधा जा सकता है।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More