देश में 11 साल से बीजेपी सरकार, आखिर कैसे हुयी घुसपैठ और कैसे बढी मुसलमान आबादी !’

Amit Shah 3
  • गृह मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल के एक ट्वीट ने शुरू की बहस
  • आलोचना होने पर ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस ट्वीट को हटाया गया

नयी दिल्ली। इन दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय के ऑफिशियल एक्स हैंडल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। गृहमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पहले यह ट्वीट किया गया और फिर इस पर सवाल उठना शुरु हुए तो कुछ घंटे बाद इसे हटा लिया गया। इस ट्वीट में साल 2011 से अब तक मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को दर्शाया गया है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर और सियासी गलियारों में भाजपा सरकार पर ही सवाल खड़े होने लगे। इन प्रतिक्रियाओं में कहा जाने लगा कि गृहमंत्री के मुताबिक 11 साल के दौरान देश में मुसलमानों की आबादी 24.6 प्रतिशत बढ़ गयी है। मुसलमानों की आबादी में इतनी बढ़ोत्तरी का कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश से हुयी घुसपैठ को बताया जा रहा है। इस दौरान देश में सरकार किसकी थी, आखिर 11 साल तक गृह मंत्री क्या कर रहे थे ? आलोचनाओं के बाद इस ट्वीट को कुछ ही घंटों बाद हटा लिया गया।

ये भी पढ़े

बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा

सोशल मीडिया में चल रही खबरों में कहा गया है कि आश्चर्यजनक बात तो यह है कि मई 2014 से भारतीय जनता पार्टी और गृहमंत्री जी देश की केंद्रीय सत्ता में हैं। घुसपैठ कैसे हुयी इसकी जवाबदेही और रोकथाम का जिम्मेदार भी गृह विभाग ही है। दूसरा तथ्य ये है कि 2011 में तो जनगणना हुई थी जिसमें यह आंकड़ा सामने आया। इधर तो जनगणना का प्रसंग ही नदारद है तो गृहमंत्री जी को यह आंकड़ा मिला कहां से? बीपी न्यूज के सुपरस्टार पत्रकार संदीप चौधरी ने उन दावों की पोल खोल कर रख दी है जिसका दावा बीजेपी सरकार कर रही है। इन दावों में कहा गया था कि देश में दो करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं और ये घुसपैठिए कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक हैं।

ये भी पढ़े

प्यार, प्रेमिका, पागलपन और पाप की ये गंदी कहानी, मंजर इतना खौफनाक कि कांप जाएगी रूह

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों झारखंड विधानसभा चुनाव में भी घुसपैठिए को मुद्दा बनाने की कोशिश की गई थी। पीएम मोदी से लेकर स्थानीय बीजेपी नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए र थे जैसे झारखंड आतंकियों का अड्डा हो। इसके बावजूद बीजेपी चुनाव हार गयी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जीत दर्ज की। अब बिहार चुनाव आ गया तो यहां भी बीजेपी ने घुसपैठिए वाला राग अलापना शुरू कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह का भाषण चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार को आया। उन्होंने मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि का कारण ‘अवैध घुसपैठ’ बताया।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More
Education National

बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद

AI WhatsApp Chatbot : बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और माता-पिता व देखभाल करने वालों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मिसिंग लिंक ट्रस्ट (MLT) ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने Capgemini India के सहयोग से ‘खुली बात’ नाम से AI आधारित WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य […]

Spread the love
Read More