दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

Untitled 13 copy 3
  • जिस्म की हवस या बुढ़ापे में चढ़ा इश्क का बुखार, सभी चटखारे लेकर कर रहे चर्चा

यूपी। कहते हैं रिश्ते भरोसे से बनते हैं, लेकिन जब भरोसे पर हवस का साया पड़ जाए तो न सिर्फ रिश्ते टूटते हैं, बल्कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है। यूपी के कासगंज जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां सास और दामाद के बीच पिछले छह महीनों से अफेयर चल रहा था। दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि अब रिश्तों की मर्यादा तक टूट गई। बात तब खुली जब दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस गंदी मोहब्बत की सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी एक मासूम पत्नी शिवानी को, जिसने अपने ही पति के हाथों अपनी जान गंवाई।
कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव का यह मामला अब हर जुबान पर है। गांव के लोग बताते हैं कि प्रमोद नाम का युवक अपने ससुराल में काफी वक्त बिताता था। वहां उसकी सास से नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच एक अवैध रिश्ता पनप गया। पहले तो यह सब घर की चारदीवारी तक सीमित रहा, लेकिन जब तस्वीरें मोबाइल में कैद हुईं और किसी तरह वायरल हो गईं, तो रिश्तेदारों और पड़ोसियों तक खबर पहुंची। इसी बीच प्रमोद की पत्नी शिवानी को भी अपने पति के इस धोखे का अंदेशा हो गया था। कई बार उसने पति से बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार झगड़ा बढ़ता चला गया। घर में तनाव बढ़ता गया और प्यार की जगह शक और गुस्से ने ले ली।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

घटना से दो दिन पहले घर में जमकर विवाद हुआ था। गुस्से में प्रमोद ने पत्नी शिवानी को पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में शिवानी ने दम तोड़ दिया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वह घर के बरामदे में मृत पड़ी थी। आसपास बिखरी चीजें बता रही थीं कि झगड़ा कितना भयानक हुआ होगा। पुलिस को सूचना दी गई तो सिढ़पुरा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि शिवानी की मौत गला दबाने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।
खबरों के मुताबिक घटना के बाद से ही गांव में खामोशी है। लोग दबी जबान में सास-दामाद के रिश्ते पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो गईं। उन तस्वीरों में दोनों बेहद नजदीकी में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। कई लोगों ने इन्हें कलंकित रिश्ता बताते हुए कहा कि इसने समाज की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। वहीं, पुलिस भी इन तस्वीरों की जांच में जुटी है कि ये कब और कैसे लीक हुईं। सूत्रों के मुताबिक, वायरल फोटो ही इस पूरे विवाद का कारण बनीं। जब पत्नी शिवानी ने ये तस्वीरें देखीं तो उसने पति से सवाल पूछे। इसी को लेकर झगड़ा हुआ गया।

ये भी पढ़े

साठ फीसदी बढ़े सोने के भाव, चांदी भी इसी राह पर

बताते चलें कि नया मोड़ तब आया जब मृतका शिवानी की सास ने मीडिया के सामने बयान दिया। सास का कहना है कि उनकी बहू की हत्या उनकी खुद की मां ने करवाई है। शिवानी के चाचा ने बताया, हमारी भतीजी ने कई बार बताया था कि उसके पति और सास के बीच कुछ गलत चल रहा है। उसने विरोध किया तो उसे मार दिया गया। कि सभी दोषियों को कड़ी सजा मिले।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति प्रमोद, सास और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी प्रमोद फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, सास से भी पूछताछ की जा रही है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More