अपनी किडनी देकर ‘जिंदगी’ का तोहफा देने वाले पति की चर्चा चहुंओर

Untitled 12 copy 6
  • बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा
  • उधर अमेठी में करवाचौथ पर पति ने पत्नी को प्रेमी किया गिफ्ट

विनय प्रताप सिंह

नई दिल्ली। रील बनाने वालों ने भले ही करवाचौथ को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के नोएडा की रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को किडनी देकर जिंदगी का तोहफा दिया है। बताते चलें कि पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नियां करवाचौथ का व्रत रखती हैं। उधर अमेठी के रहने वाले एक पति ने साथ न रहने की जिद करने वाली पत्नी को प्यार से ‘प्रेमी’ गिफ्ट कर दिया।

ये भी पढ़े

सेक्स से इनकार…

मिली जानकारी के अनुसार करवाचौथ के दिन नोएडा में एक पति ने पत्नी का जीवन बचाने के लिए अनूठा काम किया। नोएडा के 50 वर्षीय पवन रावत ने करवाचौथ के दिन अपनी पत्नी मनीषा रावत (47) की जिंदगी बचाने के लिए उन्हें अपनी किडनी ही दे डाली। नोएडा के निजी अस्पताल में डॉक्टर अनुजा पोरवाल और डॉक्टर पीयूष वार्ष्णेय के नेतृत्व में मनीषा रावत का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

खबरों के अनुसार मनीषा रावत को कोविड के दौरान साल 2021 में किडनी की बीमारी हुई थी। कई जगहों पर इलाज के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई। साल 2025 के अप्रैल माह में उनकी दोनों किडनी खराब हो गईं। लगातार लम्बी बीमारी के चलते मनीषा को जुलाई में दो बार कार्डियक अरेस्ट भी हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने दो टूक लहजे में बताया कि अब लम्बे जीवन के लिए किडनी ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प है। उनकी 68 वर्षीय मां ने अपनी किडनी देने की तैयारी की, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनकी किडनी नहीं डोनेट हो सकी। तब पवन ने पत्नी को किडनी देने का फैसला किया और ऐन करवाचौथ के दिन उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करा दिया।

पवन ने पत्नी को माना ‘जान’, दे डाली नई जिंदगी

मां की अधिक उम्र और स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के मद्देनजर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आधार पर अनफिट घोषित कर दिया। इसके बाद पति पवन ने कहा कि पत्नी का जीवन बचाना मेरा कर्तव्य है। मैं अपने शरीर का एक हिस्सा देकर इस कर्तव्य को निभाऊंगा।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

अमेठी की घटना से मन हो जाता है विचलित

अमेठी जिले के टिकरा गांव के रहने वाले अमरजीत की शादी करीब चार साल पहले आरती नाम की महिला से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच रिश्ता सामान्य रहा, लेकिन शादी के करीब एक साल बाद ही उनके बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। अमरजीत के मुताबिक, उनकी पत्नी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगी, जिससे घर का माहौल बिगड़ने लगा। पति को कुछ समय बाद शक हुआ कि पत्नी किसी और से बात करती है। उसने उसका मोबाइल देखा तो शक यकीन में बदल गया। मोबाइल में एक पड़ोसी युवक राजन के साथ लगातार बातचीत और मैसेज देखे गए। जब अमरजीत ने इस पर सवाल किया तो आरती ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि उसे किसी की परवाह नहीं। यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की खाई और गहरी हो गई।

Politics Uttar Pradesh

पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी

चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए होंगे खर्च पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पैसिया-एकमा-लक्ष्मीपुर-भैसहिया-चरका-खोरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। 11.30 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 28 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नौतनवां […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

जोन के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की बन रही सूची  दर्जन भर थानेदार पुलिस आयुक्त की नजर में ए अहमद सौदागर Lucknow: जन शिकायतों और IG RS मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले छह चौकी प्रभारी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर होने के अलावा रात में गश्त के दौरान ड्यूटी से […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ बेलवा दूबे, भागवत कथा में कंस के जन्म का रहस्य सुनकर श्रद्धालु हुए अचंभित

अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक जयप्रकाश शास्त्री ने सुनाए भगवान कपिल Srimad Bhagavata Katha कर्दम ऋषि और कंस के जन्म के रोचक प्रसंग; बबलू तिवारी और सुशांत पांडेय ने भी किया कथा का श्रवण नया लुक संवाददाता Srimad Bhagavata Katha: बस्ती  जिले के बॉर्डर पर स्थित बेलवा दूबे में महेंद्र नाथ दूबे के निज निवास […]

Read More