जल्द ही दूर हो जाएगी मानगो वासियों की पानी की समस्या

Untitled 2 copy 29
  • 150 एचपी का एक मोटर चालू, दूसरा दो दिनों में हो जाएगा चालू
  • 350 एचपी का मोटर भी सोमवार की शाम तक काम करना शुरु कर देगा

जमशेदपुर। जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 150 हॉर्स पावर का एक पंप गत बुधवार को चालू गया है। दूसरा 150 हॉर्स पावर का मोटर पंप आने वाले रविवार की शाम तक चालू हो जाएगा। उसकी फिटिंग चल रही है। 350 हॉर्स पावर का मोटर पंप जो इंटकवेल में लगाया जा रहा है, वह सोमवार की शाम तक चालू हो जाएगा। यह जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने अधिकारियों से बात करने के बाद दी।

यहां जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने काफी मेहनत की। वह स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मिले। विधानसभा में भी वह लगातार सवाल उठाते रहे। इसी का परिणाम है कि मानगो में एक पंप चालू गया, दूसरा दो दिनों में चालू हो जाएगा और तीसरा मोटर पंप तीसरे दिन चालू हो जाएगा। माना जा रहा है कि मानगो वासियों की पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी। शुक्रवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर पंप लगाने के मौके पर बाला परसाद राजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, आजाद सिंह, वैभव सिंह, वीरू सिंह, प्रेम मिश्र और मंटू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More