खजूर खाने से मिलते हैं सेहत के अनगिनत फायदे

लखनऊ। खजूर को सेहत का खजाना कहा जाता है। डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि रोज़ाना सीमित मात्रा में खजूर का सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत भी है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर (ग्लूकोज़, फ्रक्टोज़ और सुक्रोज़) थकान दूर करती है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज की समस्या से राहत देता है।

डॉक्टर बताते हैं कि खजूर हड्डियों को मज़बूत करने, एनीमिया में राहत देने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा यह हृदय रोग के खतरे को कम करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी खजूर फायदेमंद माना जाता है। वहीं, कमजोर और दुबले-पतले लोगों के लिए यह वजन बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर में  चार से छह खजूर खाना पर्याप्त होता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

 

Health Lifestyle

दाद मर्दन: सुनहरे फूलों वाला चमत्कारी पौधा

दाद-खाज-फंगल इन्फेक्शन का रामबाण, आयुष मंत्रालय भी मानता है ‘प्रकृति का अनमोल उपहार’  भारत की मिट्टी में उगने वाला सुनहरा-पीला फूलों वाला पौधा ‘दाद मर्दन’ (वैज्ञानिक नाम: Cassia alata) सदियों से त्वचा रोगों का सबसे भरोसेमंद इलाज रहा है। आयुष मंत्रालय इसे “प्रकृति का अनमोल उपहार” कहता है। गांवों में ‘कैंडल बुश’ या ‘रिंगवर्म बुश’ […]

Read More
Health homeslider Lifestyle

रात को सोने से पहले सिर्फ 2 इलायची खाएं, फिर देखें कमाल

इलायची सिर्फ मसाला नहीं, एक छोटा-सा सुपरफूड है। रात में सोने से ठीक पहले 2 हरी इलायची अच्छे से चबाकर खाएं और ऊपर से एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें। 15-20 दिन लगातार करने से शरीर को ये कमाल के फायदे मिलते हैं: गहरी और सुकून भरी नींद इलायची में मेलाटोनिन बूस्ट करने वाले […]

Read More
Health

रोज सुबह भीगे हुए चने खाने से मिलते हैं ये 7 गजब के फायदे

वजन से लेकर दिल तक सब रहता है फिट भारतीय घरों में सदियों से चना एक खास जगह रखता है। खासकर काले चने को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने की परंपरा आज भी लाखों लोग निभाते हैं। यह कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि विज्ञान भी इसकी ताकत को मानता है। काले चने में प्रोटीन, […]

Read More