दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जब ये लोग झालावाड़ में नेशनल हाइवे (NH 52) पर अकलेरा के पास पहुंचे, तभी ये भीषण हादसा हो गया ।

झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में एक लड़के का विवाह समारोह था, जिसकी बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी। हादसे के शिकार 10 युवक युवक शनिवार को देर रात एक मारुति वैन में सवार होकर वापस अकलेरा लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।झालावड़ एसपी ऋचा तोमर के अनुसार हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए।

homeslider Rajasthan

धमाकों से सहमा जोधपुर…भूंकप था या कुछ और…जानिए खबर में

जोधपुर। दिल्ली धमाकों से देश उबर भी नहीं पाया था कि जोधपुर का मंडोर और बनाड़ क्षेत्र मंगलवार देर रात तेज धमाकों से कांप उठा। हर कोई दहशत में आ गया और सहम गया । कई लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाकों की आवाजों के बीच लोगों ने भूकंप का अनुमान लगाया लेकिन धीरे-धीरे […]

Read More
Rajasthan

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 15 की मौके पर ही मौत, कई घायल

तेज रफ्तार यात्री वाहन और डम्पर में हुई जोरदार टक्कर जयपुर। राजस्थान में एक बड़ा हादसे हो गया है। तेज रफ्तार से आते टैम्पों-ट्रेवलर ने एक खड़े डम्पर पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 15 लोगों की मौत हो गई। घटना में 3 लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा जयपुर […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में जैसलमेर जैसा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, तीन मजदूरों की मौत, 10 घायल

राजस्थान। जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। […]

Read More