- सात IPS अफसरों का तबादला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। शासन ने सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सात IPS अफसरों के ट्रांसफरों का फरमान जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को सोलह IAS अधिकारियों का तबादला किया था। गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक DIG स्थापना के पद पर गए देव रंजन वर्मा का स्थानांतरण पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है।
ये भी पढ़े
यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, किंजल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है, त्रिगुण सिंह बिसेन DCP गाजियाबाद बनाया गया, शैलेन्द्र कुमार सिंह को DCP नोएडा बनाया गया, अतुल कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी कानपुर कमिश्नर भेजा गया, अभिजीत कुमार को एडिशनल एसपी मेरठ ग्रामीण बनाया गया जबकि सेना नायक सतीश यादव को हटाकर पुलिस मुख्यालय संबद्ध किया गया।
