यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, किंजल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IAS Promotion
  • महिला अफसरों पर सरकार ने खूब लुटाया प्यार, 16 में 10 को मिली पोस्टिंग
  • रोशन जैकब का जलवा जारी, HOD हटाकर तीसरी बार बनी विभाग की मुखिया
  • प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के नए कमिश्नर

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। आज चली तबादला एक्सप्रेस में महिला अफसरों को सरकार ने जमकर तरजीह दी। कुछ 16 तबादलों में 10 लेडी अफसरों को सरकार ने प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम बहराइच से लखनऊ वापस लौटी मोनिका रानी को महानिदेशक बेसिक शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। लेकिन इस तबादले में खास बात यह रही कि लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब को सरकार की फिर बड़ी कृपा प्राप्त हुई। उन्हें खाद्य-सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का सचिव बनाया गया। लेकिन उन्हें यह जिम्मेदारी तब दी गई, जब उनके प्रमुख सचिव रंजन कुमार से यह विभा छीन लिया गया। रौशन इससे पहले निदेशक खनन और सचिव खनन का पद संभाल चुकी हैं।

कैसा रहा आज का तबादला… देखिए पूरी लिस्ट

  1. कंचन वर्मा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद
  2. चैत्रा वी महानिदेशक आयुष
  3.  मोनिका रानी प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा
  4. रोशन जैकब सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
  5.  सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज
  6. किंजल सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश
  7.  मनीषा त्रिघाटिया सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार
  8. बी चंद्रकला सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन
  9. अनामिका सिंह कमिश्नर बरेली
  10. अपर्णा यू महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज

इनके बाद केवल इन पुरुष अफसरों की जिम्मेदारी में हुआ फेरबदल…

सरकार ने आज केवल चार पुरुष अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया। इसमें प्रमुख रूप से साल 2010 बैच के अफसर संजय खत्री को प्रभारी सीईओ बीडा बनाया गया। वहीं इस महीने रिटायर हो रहे परिवहन आयुक्त बीएन सिंह को हटा दिया, उनकी जगह किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

  1. सुहास हवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज
  2. संजय कुमार खत्री प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण
  3. विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त लखनऊ
  4. राजेश कुमार द्वितीय महानिदेशक पर्यटन
  5. बृजेश नारायण सचिव सामान्य प्रशासन यूपी
Spread the love

Dimple Yadav
homeslider Raj Dharm UP

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

Dimple Yadav  समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में सांसद डिम्पल यादव के नेतृत्व में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने की निंदा की। समाजवादी पार्टी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों से […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Raj Dharm UP

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा

Yogi  सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर जनता को समर्पित हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 2018 में बनी योजना, 1648 दिनों की मेहनत के बाद सपना साकार 4500 करोड़ रुपये की परियोजना ने बदली दो महानगरों की तस्वीर नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और उद्योगों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More