शांति अभियानों की प्रभावशीलता के लिए UNSC में सुधार जरूरी : भारत

Untitled 6 copy 6

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शांति अभियानों पर आयोजित एक खुली बहस में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के भविष्य के प्रति अपना दृष्टिकोण साझा किया। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शांति अभियानों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता जाहिर की और साथ ही शांति अभियानों की प्रभावशीलता के लिए UNSC  में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

हरीश ने बुधवार को कहा संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की प्रभावशीलता UNSC की संरचना और वैधता से जुड़ी है, जिसमें स्थायी और अस्थायी, दोनों श्रेणियों में विस्तार सुनिश्चित करने के लिए सुधार किया जाना चाहिए, ताकि समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित किया जा सके। भारत जैसे प्रमुख योगदानकर्ता, जिसने शांति अभियानों में सबसे अधिक सैनिक भेजे हैं, परिषद की स्थायी सदस्यता से वंचित हैं, जो मिशनों को उनके अधिदेश प्रदान करती है। हरीश ने जोर देते हुए कहा कि शांति अभियानों के लिए उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए, सदस्य देशों द्वारा संचालित व्यापक परामर्श प्रक्रिया के माध्यम से आम सहमति बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों, विशेष रूप से सैनिक और पुलिस भेजने वाले देशों को इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

भारतीय राजनयिक ने कहा कि शांति स्थापना अभियान ‘राजनीतिक, परिचालनात्मक और तकनीकी जटिलताओं वाली कई चुनौतियों’ का सामना कर रहे हैं और उनका सामना करने के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के मूल सिद्धांतों’ की ओर लौटना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिदेश सरल, यथार्थवादी, स्पष्ट और केंद्रित होने चाहिए। भारतीय राजदूत ने कहा शांति अभियानों के सफल होने की संभावना तब होती है जब उनके साथ एक व्यापक राजनीतिक प्रक्रिया हो, जिसका राजनीतिक परिणाम स्पष्ट रूप से परिकल्पित हो। हरीश ने कहा अब समय आ गया है कि पुराने और अप्रचलित अधिदेशों वाले संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों को वापस ले लिया जाए और उन्हें समाप्त कर दिया जाए।

International

म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना

 शाश्वत तिवारी Jamnagar: वैश्विक मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के क्षेत्र में भारत ने अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर सिद्ध किया है। गुजरात के जामनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संयुक्त HADR अभ्यास ‘एक्सरसाइज सहायता सेतु 2026’ में क्वाड समूह के देश, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान […]

Read More
Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
International

कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या

जलती कार के अंदर मिला 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव नया लुक ब्यूरो Canada: भारत देश से सात समुंदर पार कनाडा कमाने पहुंचे एक युवक के दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के अंदर 25 […]

Read More