अब मदेयगंज में एक युवक की चापड़ और चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या

नामजद रिपोर्ट दर्ज, कातिलों की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली रवाना

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहिमाबाद, महानगर के बाद शुक्रवार रात भी खूनी साबित हुआ। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार देर रात मदेयगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर पानी टंकी के पास एक एक युवक की पापड़ और चाकू से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

युवक का खून से लथपथ शव एक घोसी के मकान में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की तो शव की पहचान रायबरेली कोतवाली क्षेत्र निवासी साबिर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई वसीम की तहरीर पर रायबरेली निवासी मुन्ना घोसी व अन्य लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक कातिलों की खोज में पुलिस टीमें रायबरेली के लिए रवाना किया गया है।

पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि मदेयगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर पानी टंकी के स्थित एक घोसी के मकान में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान रायबरेली कोतवाली क्षेत्र निवासी वसीम ने शव की पहचान अपने भाई साबिर के रूप में की। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वसीम ने कहा कि वर्ष 2017 रायबरेली निवासी पप्पू नाम के व्यक्ति की हत्या की गई थी, जिसमें साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज था जो अदालत में विचाराधीन है।

वसीम ने पुलिस को बताया की उसके भाई साबिर की हत्या पप्पू के पिता मुन्ना घोसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक इस मामले मुन्ना व उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें रायबरेली के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि देर तक यह पता नहीं चल पाया था कि साबिर यहां रहकर क्या करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More