IPS सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा
बताया गया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा का जन्म 18 नवम्बर, 1948 को जनपद लखनऊ में हुआ था। वे वर्ष 1976 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए तथा वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होकर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर 2008 को वह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुए । अखिलेश मेहरोत्रा का तीन फरवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा अपने पीछे दो पुत्र व उनका भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अखिलेश मेहरोत्रा ने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। अखिलेश मेहरोत्रा का लगभग 32 वर्षों से अधिक का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। डीजीपी ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस 2000 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा जी अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे ।
विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]
Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]
विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]