सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, आज बढ़े जमकर दाम

Untitled design 2025 08 12T150417.617

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तेजी दर्ज की है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आई इस अचानक उछाल ने जहां आम ग्राहकों की जेब पर असर डाला है, वहीं निवेशकों के लिए यह तेजी फायदे का सौदा साबित हो रही है। बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे भाव आसमान पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी उछाल दर्ज किया गया। सुबह करीब 9 बजे चांदी 12,600 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 2,62,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। यह बीते कई महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त मानी जा रही है। वहीं सोने की कीमतों में भी करीब 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड 1,57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,44,000 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 1,17,800 रुपये के करीब पहुंच गया। लगातार बढ़ते दामों ने उन ग्राहकों को चिंता में डाल दिया है, जो शादी या किसी शुभ अवसर के लिए जेवर खरीदने की योजना बना रहे थे।

ये भी पढ़े

राजस्थानी मेथी मसाला बाटी: देसी घी में डूबी ये खास रेसिपी बना देगी खाने को यादगार

 

क्यों अचानक बढ़े सोना-चांदी के भाव?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। वैश्विक बाजार में डॉलर की कमजोरी ने सोने-चांदी को सपोर्ट दिया है। इसके अलावा, मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। सोना और चांदी पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, जिससे इनकी मांग बढ़ गई है। देश के भीतर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। भारत में इस समय शादी का सीजन जोरों पर है। ज्वेलरी की मांग में अचानक आई तेजी ने सप्लाई पर दबाव बनाया है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। मांग और आपूर्ति के इस अंतर ने सर्राफा बाजार में आग लगा दी हैं।

ये भी पढ़े

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव: महायुति गठबंधन को भारी बढ़त

खरीदार और ज्वेलर्स क्या कह रहे हैं?

दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे बड़े सर्राफा बाजारों में ज्वेलर्स का कहना है कि उन्हें कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन इतनी तेज छलांग ने सभी को चौंका दिया। कई ग्राहक, जो आज खरीदारी करने वाले थे, अब भाव स्थिर होने या गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ निवेशक इस तेजी को भविष्य के लिहाज से सकारात्मक मान रहे हैं।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे और डॉलर में कमजोरी जारी रही, तो सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

 

 

Business

Paytm को RBI का बड़ा तोहफा, डिजिटल वॉलेट कारोबार फिर होगा शुरू

Paytm News: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Paytm पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) जारी करने और उनका संचालन करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले से Paytm के […]

Read More
Varanasi
Business homeslider

वाराणसी में CNG संकट, कई पंप बंद; हड़ताल का ऐलान

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में CNG की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई CNG स्टेशन बंद होने से ऑटो और अन्य CNG चालित वाहनों को गैस भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग […]

Read More
Business

चावल की कीमतों में उछाल से मचा हड़कंप! सरकार ने स्टॉक और बिक्री को लेकर बदले नियम

Rice prices: देश में चावल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम की मार, धान की पैदावार घटने की आशंका और औद्योगिक मांग में तेजी ने चावल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर एथनॉल डिस्टलरियों और पोल्ट्री फीड सेक्टर की ओर से टूटे चावल (ब्रोकन राइस) की […]

Read More