भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

Untitled 15 copy 6

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने कहा कि 2025-26 के बजट के माध्यम से भी उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े जोर शोर के साथ भारी भरकम बजट का ढ़िंढोरा पिटा था,लेकिन उस बजट का 6 फरवरी 2026 तक मात्र 60% ही स्वीकृत और 54% विभिन्न विभागों को आवंटितत हुआ जिससे हम समझ सकते हैं।

कि उत्तर प्रदेश की सरकार विकास को लेकर कितनी गंभीर है। सच्चाई यह है कि सरकार लोगों को धोखा देने और गुमराह करने के लिए भारी भरकम बजट तो पेश करती है लेकिन उस बजट का पूरा पैसा खर्च नहीं कर पाती है, जिससे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पाता है। 2026-27 के बजट में ना तो किसानों के लिए कुछ है, ना नौजवानों के लिए, ना महिलाओं के लिए और ना ही गरीब वर्ग के लिए। सरकार से हम मांग करते हैं कि पहले वो 2025-26 के बजट पर श्वेत पत्र लाकर पूरी स्थिति स्पष्ट करे।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More