…तो एटा जेल अधीक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई!

  • जेलर के आवास पर महिला ने पहुंचकर जमकर काटा हंगामा
  • वीडियो वायरल होने के बाद कारागार विभाग में मचा हड़कंप

लखनऊ। जेल अफसरों के महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागपत के बाद एटा जेलर के आवास पर पहुंचकर एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला के हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद कारागार विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। बीते दिनों जेल के एक वायरल वीडियो में जेलर पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था। इस वायरल वीडियो ने वार्डर के लगाए गए आरोप की पुष्टि कर दी है। यह अलग बात है कि विभागीय अधिकारियों वार्डर के वायरल वीडियो की जांच में मामले को रफा दफा कर दिया था। अब विभागीय अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी (सोमवार) को एटा जिला जेल परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक महिला ने जेल परिसर में स्थित जेलर आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। वायरल वीडियो में महिला जेलर आवास के दरवाजे को पीट पीट का खोलने की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि जेलर ने जीवन बर्बाद कर दिया है। जेलर आवास के सुरक्षा में तैनात वार्डर महिला से हाथ जोड़कर वापस जाने की गुहार लगा रहा। इसके बाद भी महिला दरवाजा पीटने में लगी रही। महिला का आरोप था कि जेलर ने उसका शोषण किया है। वायरल वीडियो से जेल महकमे में खलबली मची हुई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों एटा जेल में तैनात एक वार्डर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वार्डर ने आरोप लगाया था कि जेलर जेलकर्मियों का जमकर शोषण करते है। सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक कार्य होने के बाद भी अवकाश नहीं देते है। इसके साथ ही वार्डर ने आरोप लगाया था कि जेलर प्रदीप कुमार कश्यप महिलाओं का यौन शोषण के लिए कर्मियों पर दबाव भी बनाते है। उसने तो वीडियो में यहां तक कहा था कि जेलर एक विशेष समुदाय की महिला को लाने का दबाव बनाते है। इस वायरल वीडियो ने वार्डर के आरोपों की पुष्टि कर दी।

मामला सुर्खियों में आने के बाद आगरा/कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रेमनाथ पांडे ने मामले की जांच आगरा जिला जेल के अधीक्षक हरिओम शर्मा को सौंपी थी। सूत्रों का कहना कि विभाग के अधिकारियों ने जांच में दोषी जेलर को क्लीन चिट देकर बचा लिया था। जांच रिपोर्ट के संबंध में जब डीआईजी प्रेमनाथ पांडे से बातचीत की गई तो उन्होंने रिपोर्ट को गोपनीय बताते हुए कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया था। महिला के वायरल वीडियो ने आरोपी जेलर की पोल खोलकर रख दी।

कार्रवाई को लेकर मुख्यालय पर उठने लगे सवाल

कारागार मुख्यालय ने हाल ही में पुलिस का सहयोग नहीं करने के आरोप में जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक विनय कुमार दूबे को कारागार मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। इसी प्रकार फतेहगढ़ जिला जेल के जेलर गिरीश कुमार को अदालत की अवमानना के आरोप में जेलर को कारागार मुख्यालय और अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को संतकबीर नगर जेल में तीन माह के लिए अस्थाई ड्यूटी पर लगा दिया गया। तीन दिन पहले रायबरेली जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह को तीन माह के लिए अस्थाई ड्यूटी पर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया। इन कार्यवाईयों के बाद विभागीय अधिकारियों में एटा जेल के वायरल वीडियो के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। सवाल किए जा रहे है कि महिला के जेलर के खिलाफ वायरल वीडियो के बाद फतेहगढ़ और जौनपुर जेल की तर्ज पर एटा जेल अधीक्षक और जेलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More