अस्थिर दुनिया में पहले से कहीं महत्वपूर्ण हैं भारत-ईयू संबंध : जयशंकर

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ऐसी दुनिया में, जो इतनी अस्थिर और अनिश्चित है, भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मजबूत संबंध एक ‘महत्वपूर्ण स्थिरता कारक’ हो सकता है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) ब्रूगेल वार्षिक सेमिनार के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्थिर दुनिया में दोनों पक्षों के बीच मजबूत संबंध पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोकतंत्र, सैन्य तानाशाही और आतंकवाद के मामले में पश्चिमी शक्तियों की ‘सुविधाजनक’ और ‘चुनिंदा’ मानकों के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा दुनिया इस समय दो बड़े संघर्षों का सामना कर रही है। इन्हें अक्सर सिद्धांत के तौर पर पेश किया जाता है। हमें बताया जाता है कि विश्व व्यवस्था का भविष्य दांव पर लगा है। फिर भी रिकॉर्ड दिखाता है कि इन सिद्धांतों को कितने चुनिंदा और असमान तरीके से लागू किया गया है।

जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना यह भी कहा कि हमारे अपने महाद्वीप में अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना की गई है, जिसके महत्वपूर्ण परिणाम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे पड़ोसियों और पश्चिम में हमारे पड़ोसियों के लिए अलग-अलग मानक लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, जो अपने इतिहास के बड़े हिस्से में सीधे अपनी सेना द्वारा नियंत्रित रहा है, उसे शीत युद्ध के चरम के दौरान पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका से बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है।

मौजूदा वैश्विक व्यवस्था के सामने चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए, जयशंकर ने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में बदलाव करने के लिए संसाधनों की कमी को लेकर विकासशील देशों के लिए उत्पन्न निरंतर ‘निराशा’ को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा मुक्त व्यापार में कमी है और खासकर निष्पक्ष व्यापार में कमी होती जा रही है। वैश्विक व्यापार प्रणाली कुछ लोगों के लाभ के लिए बनाई गई है। हालांकि, विदेश मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद, भारत-यूरोपीय संघ आज की अस्थिर दुनिया में एक ‘स्थिर’ शक्ति होंगे।

Delhi homeslider National Weather

बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

नई दिल्ली। देशभर में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल अप्रैल में हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है, लेकिन जल्द ही उत्तर और मध्य […]

Read More
Analysis Delhi homeslider

बीजेपी के स्थापना दिवस पर दिल्ली से लखनऊ तक भगवामय माहौल

बीजेपी के स्थापना दिवस ने पूरे देश और प्रदेश को भगवा रंग में रंग दिया। 6 अप्रैल को मनाए गए इस खास अवसर पर दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक भाजपाइयों का उत्साह सड़कों पर उतर आया। मंचों पर भाषणों की गूंज सुनाई दी, कार्यकर्ताओं के नारे हवा में गूंजे और भगवा झंडियां […]

Read More
Delhi homeslider

बयान पर बवाल: खड़गे को लेकर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, सरमा निशाने पर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ और सम्मानित नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है और यह राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ […]

Read More