जेल में खेलः पैसा फेंको कमाऊ जेल पर ड्यूटी लगवाओ!

  • मध्य सत्र में लगा दी डेढ़ दर्जन वार्डरो की विशेष ड्यूटी
  • डीआईजी मुख्यालय के आदेश से जेलकर्मियों में मची खलबली

राकेश यादव

लखनऊ। यदि आपकी जेब में पैसा और जुगाड़ हो तो आप प्रदेश की किसी भी कमाऊ जेल पर अपनी ड्यूटी लगवा सकते है। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सत्य है। कारागार मुख्यालय ने दो दिन पहले करीब डेढ़ दर्जन वार्डर और हेड वार्डर को कम कमाऊ से अधिक कमाऊ जेलों पर लगा दिया। इन सभी सुरक्षाकर्मियों को तीन माह के लिए जेलों पर विशेष ड्यूटी के तहत लगाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि विशेष ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों को कहने के लिए तो तीन महीने के लिए लगाया जाता है लेकिन महीनों इन्हें हटाया ही नहीं जाता है। हकीकत यह है कि विशेष ड्यूटी लगाना अधिकारियों की कमाई का जरिया बन गया है।

बीते 25 अक्टूबर को आईजी जेल के अनुमोदन के बाद डीआईजी मुख्यालय ने एक आदेश जारी किया। इस आदेश में डेढ़ दर्जन हेड वार्डर और वार्डर को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। इसमें अक्षय कुमार गौतम को फिरोजाबाद से सेंट्रल जेल बरेली, निखिल श्योरण को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ से बुलंदशहर, बृजेश कुमार पाठक को खीरी से बाराबंकी, निर्मला राय को सुल्तानपुर से सेंट्रल जेल वाराणसी, मोहित कुमार को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ से बुलंदशहर, अवनींद्र कुमार सिंह को सोनभद्र से डीआईजी वाराणसी कार्यालय, सुनील कुमार मौर्य को उन्नाव से जेल मुख्यालय, संजय कुमार को कानपुर देहात से उन्नाव, अनुज कुमार को बागपत से मेरठ, रविकांत गौतम को बागपत से मुजफ्फरनगर, भूपेंद्र प्रताप सिंह और राजेश कुमार उपाध्याय को मिर्जापुर से डीआईजी वाराणसी कार्यालय, रोहताश कुंतल को सेंट्रल जेल नैनी से जेल मुख्यालय, उत्तम प्रकाश शर्मा को उन्नाव से कानपुर नगर, पंकज कुमार वर्मा को खीरी से जेल प्रशिक्षण संस्थान, अवधेश यादव को संत कबीरनगर से गोरखपुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को आदर्श कारागार से उन्नाव और राजन सिंह चौहान को अयोध्या से डीआईजी वाराणसी कार्यालय पर लगाया गया है।

डीआईजी मुख्यालय के जारी आदेश में कहा गया है कि डेढ़ दर्जन हेड वार्डर और वार्डर की विशेष ड्यूटी महानिरीक्षक कारागार के अनुमोदन के बाद लगाई गई है। सभी वार्डर और हेड वार्डर की विशेष ड्यूटी स्थानांतरण सत्र 31 मार्च 2025 तक के लिए लगाई गई है। सूत्रों का कहना है कि विशेष ड्यूटी लगाने में कर्मियों से जमकर वसूली की गई है। विभाग में अस्थाई ड्यूटी लगाने का सिलसिला संबद्धता समाप्त होने के बाद से शुरू हुआ है। उधर कारागार मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विशेष ड्यूटी लगाए जाने की पुष्टि तो की लेकिन इसके अलावा और कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया।

बेलगाम जेल अफसरों पर नकेल कसने नाकामयाब शासन!

विशेष ड्यूटी बन गया अस्थाई स्थानांतरण

कारागार विभाग में विशेष ड्यूटी पर लगाए गए हेड वार्डर और वार्डर एक बार लगाए जाने के बाद महीनों हटाए ही नहीं जाते है। कई जेलों में तीन माह के लिए लगाए गए सुरक्षाकर्मी निर्धारित समयावधि बीत जाने के कई माह बीतने के बाद भी हटाए नहीं गए है। आलम यह है कि कई सुरक्षाकर्मी विशेष ड्यूटी को ही अपना अस्थाई स्थानांतरण मान चुके है। दर्जनों जेलों पर विशेष ड्यूटी पर लगाए गए वार्डर आज भी उन्हीं जेलों पर जमे हुए है। उधर इस संबंध में जब आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

एक और चौंकाने वाली खबरः आईजी जेल का बाबुओं को निलंबित किया जाना अवैध!

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More