एक और चौंकाने वाली खबरः आईजी जेल का बाबुओं को निलंबित किया जाना अवैध!

  • निलंबन और ड्यूटी लगाने का आईजी को नहीं अधिकार
  • नए जेल मैनुअल में आईजी का कोई पद ही सृजित नहीं

राकेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार

लखनऊ। जेल मैनुअल में महानिरीक्षक जेल (आईजी ) को ट्रांसफर, निलंबन और अस्थाई ड्यूटी लगाने का कोई अधिकार ही प्राप्त नहीं है। हकीकत यह है कि मैनुअल में आईजी जेल का कोई पद ही सृजित नहीं है। यह अधिकार महानिदेशक कारागार को दिया गया है। बगैर अधिकार के निलंबन, ट्रांसफर और अधिकारियों और कर्मियों की अन्यत्र ड्यूटी लगाना ही पूरी तरह से अवैध है। शासन इस मामले में आईजी जेल द्वारा की गई कार्यवाही का संज्ञान लेकर इसकी जांच कराकर आईजी जेल के खिलाफ कोई कार्यवाही करेगा। यह सवाल विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी में नए जेल मैनुअल में कारागार विभाग के पदों का सृजन किया गया है। विभाग का मुखिया प्रमुख सचिव/ महानिदेशक कारागार बनाया गया है। इसके अलावा अपर महानिरीक्षक कारागार और अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन), उपमहानिरीक्षक मुख्यालय, वरिष्ठ अधीक्षक और अधीक्षक मुख्यालय के पद सृजित किए गए है। इसमें महानिरीक्षक कारागार कोई पद ही सृजित नहीं किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि नए जेल मैनुअल में विभाग के अधिकारियों, कर्मियों का ट्रांसफर, निलंबन और अस्थाई ड्यूटी लगाने का अधिकार महानिदेशक कारागार को दिया गया है। शासन ने आईजी जेल को तैनात तो किया है लेकिन विभागीय कर्मियों के ट्रांसफर, निलंबन और ड्यूटी लगाने का अधिकार नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान समय में महानिदेशक कारागार का प्रभार किसी भी अधिकारी के पास नहीं है। ऐसे में कार्यवाही और ड्यूटी लगाये जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला अनुशासन से जुड़ा होने की वजह से विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इसका विरोध करने का साहस नहीं उठा पा रहे है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि आईजी जेल की कृत कार्यवाही के विरोध में यदि दंडित किए गए अधिकारी और कर्मी न्यायालय की शरण में चले गए तो कार्यवाही धरी की धरी रह जाएगी और दंडित अधिकारियों को राहत भी मिल जाएगी।

ड्यूटी पर लगाए गए अफसर नहीं हटाए गए!

आईजी जेल ने अपने कार्यकाल के दौरान जेल मुख्यालय के दो बाबुओं को निलंबित किया। इसके अलावा करीब आधा दर्जन अधिकारियों की विशेष ड्यूटी पर लगाया है। इसमें गाजियाबाद के जेलर और डिप्टी जेलर को जौनपुर और कासगंज में तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर लगाया। इसके साथ ही बाराबंकी के जेलर को गाजियाबाद, गाजियाबाद के जेलर को नोएडा और नोएडा के जेलर को बाराबंकी जेल पर तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर लगाया। इस अधिकारियों को तीन माह पूरा होने के बाद आज तक हटाया नहीं गया है। इस संबंध में जब आईजी जेल पीवी रामा शास्त्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं उठा।

Raj Dharm UP

एक्सपोजर विजिट: इतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

1283.12 लाख की राशि जारी, प्रत्येक केजीबीबी को ₹1.72 लाख आवंटित राज्य भर में 15 से 25 फरवरी के बीच होंगे शैक्षिक भ्रमण बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ना है उद्देश्य: संदीप सिंह  एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को बालिकाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कराना है लक्ष्य : मोनिका रानी […]

Read More
Raj Dharm UP

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजेगा जन जागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से होगा सीधा संवाद

 प्रदेश के 18 मंडलों में 54 स्थानों पर एक साथ होंगे नुक्कड़ नाटकों के आयोजन शिक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित होंगे कार्यक्रम  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से नामित नाट्य दल करेंगे प्रस्तुतियां जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच और जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य: संदीप सिंह लखनऊ। यूपी दिवस के अवसर पर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

निपुण भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, 24 जनवरी को हर न्याय पंचायत में होगी ‘शिक्षा चौपाल’

अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी से समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर जोर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले, ‘बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता ही मजबूत भविष्य की नींव बालवाटिका के प्रभावी संचालन, बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा के दीर्घकालिक महत्व पर विशेष बल लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व और निर्देशन में […]

Read More