बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

budan murder 1773314084
  •  मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुई। दोपहर के समय एक हमलावर अचानक प्लांट परिसर में घुस आया और वहां मौजूद प्रबंधक सुधीर गुप्ता तथा उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को दो से तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमले का आरोप प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी पर लगाया जा रहा है, जो पहले पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। बताया जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद से उसका कंपनी प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पहले भी दोनों अधिकारियों को धमकी दिए जाने और जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

READ MORE 

Spread the love

Kargil Vijay Diwas
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश ने लांस नायक राम भुवाल को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

सपा कार्यालय में कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि Kargil Vijay Diwas:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर कारगिल […]

Spread the love
Read More
Auraiya Rainwater Harvesting
Uttar Pradesh

औरैया में भूजल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, 24 लाख की लागत से बनेंगे पाँच रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Auraiya Rainwater Harvesting :  भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट को रोकने और वर्षा जल के बेहतर संरक्षण के उद्देश्य से औरैया नगर में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। शासन के निर्देश और भूजल सप्ताह के तहत जिला प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में पांच स्थानों पर आधुनिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल […]

Spread the love
Read More
1
homeslider National

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

India Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को नागरिकों का संवैधानिक अधिकार बताते हुए स्पष्ट किया है कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की कथित ज्यादतियों को सही नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि वह पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए एक समान राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More