बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला

दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में फैली सनसनी

सरोजनीनगर के एलडीए कालोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों बंथरा और सरोजनीनगर में हुई घटनाओं को लेकर चर्चाएं लोगों में अभी खत्म भी नहीं हो पाई थी कि सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस बार बदमाशों ने सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित एलडीए कालोनी में अकेले रह रहीं 70 वर्षीय सरला को निशाना बनाया। बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से बुजुर्ग को मौत की नींद सुला दिया। ऐसा लगता है कि लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस करीबियों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है कि सरला के घर किन-किन लोगों का आना-जाना था। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय सरला के पति अशोक कुमार काका की कुछ साल पहले मौत हो गई थी, तबसे सरला सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित एलडीए कालोनी में अकेले रहती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर तक घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो वहां का मंजर देख दंग रह गई।
बुजुर्ग महिला सरला के सिर और गर्दन से लेकर शरीर पर कई जगह घाव के निशान बताए जा रहे हैं।
पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं लगा।
पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

,,, आए दिन हो रही वारदात से दहशत,,,

  • लगातार बुजुर्ग बन रहे निशाना

शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में अकेले रहने वाले पुरुष व महिलाएं महफूज नहीं हैं।
पॉश कॉलोनी सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित एलडीए कालोनी हो या फिर अन्य कालोनी। बदमाश जहां चाह रहे हैं वारदात कर रहे हैं। बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने कई बार कई तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन कड़वा सच यही है कि सब फाइलों में दफन हो कर रह गई।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More