श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, सैनिक नगर प्रबंध समिति द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह

सैनिक नगर, लखनऊ स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा ज्येष्ठ माह के आख़िरी मंगल के शुभ अवसर पर सुंदर काण्ड पाठ के उपरांत 21 मेधावी छात्र/ छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिये प्रशस्ति पत्र व मेडल के साथ सम्मानित किया गया।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर ने सभी होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उसके पहले भगवान श्री हनुमान जी के आशीर्वाद स्वरूप आचार्य बृजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बाँधा।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन धर्मदेव सिंह, कर्नल जगदीश बाबू, कर्नल केके मिश्र, कर्नल कमल सिंह सहित मंदिर की संपूर्ण प्रबंध समिति, सभी बच्चों के अभिभावक व मंदिर से जुड़े अनेकों निवासी उपस्थित थे। सभी बच्चों को श्रीमती इन्दु सिंह ने मुँह मीठा कराया।

सभी उपस्थित भक्त जनो व महिलाओं को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया एवम् प्रसाद वितरण के उपरांत आज की सुबह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कर्नल आदि शंकर मिश्र ने सभी उपस्थित लोगों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही शाम को मंदिर परिसर में होने वाले विशाल भंडारे के लिये सबके सहयोग का अनुरोध किया।

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान भक्ति से सराबोर हुआ ईसानगर-खमरिया –

 

homeslider Religion

व्रत-उपवास: धार्मिक आस्था से लेकर वैज्ञानिक प्रमाण तक, सेहत और आत्मबल का आधार

राजेन्द्र गुप्ता भारतीय संस्कृति में व्रत और उपवास का विशेष महत्व रहा है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम भी है। व्रत को सदियों से अनुशासन, भक्ति और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक माना गया है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों से लेकर सामान्य गृहस्थ तक, सभी […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More
homeslider Religion

आज है श्रीसीता अष्टमी व जानकी जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में माता सीता को त्याग, प्रेम, धैर्य और मर्यादा की सजीव प्रतिमूर्ति माना जाता है। भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी और मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री माता सीता के जन्मोत्सव को जानकी जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भक्त माता जानकी […]

Read More