आज है श्रीसीता अष्टमी व जानकी जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व

Untitled 1 copy 15
राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू धर्म में माता सीता को त्याग, प्रेम, धैर्य और मर्यादा की सजीव प्रतिमूर्ति माना जाता है। भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी और मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री माता सीता के जन्मोत्सव को जानकी जयंती के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भक्त माता जानकी की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करते हैं।

जानकी जयंती 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 9 फरवरी 2026 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट से होगी, जबकि इसका समापन 10 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 9 फरवरी 2026, सोमवार को ही जानकी जयंती व सीता अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

जानकी जयंती की पूजा विधि

  • सुबह स्नान कर पीले या लाल वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
  • गंगाजल और पंचामृत से प्रतिमाओं का अभिषेक करें।
  • माता सीता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें, सिंदूर चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है।
  • पीले फल, पुष्प, घर में बना हलवा या केसरिया भात का भोग लगाएं।
  • घी का दीपक जलाकर ‘राम-सिया’ के भजनों या मंत्रों का पाठ करें।
  • अंत में माता जानकी की आरती करें और पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

जानकी जयंती का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

जानकी जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, पवित्रता, त्याग और मर्यादा के सम्मान का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं, उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनी रहती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जानकी जयंती पर करें ये विशेष उपाय

यदि आप आर्थिक तंगी या वैवाहिक जीवन की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इस दिन जानकी स्तोत्र का पाठ करें। पूजा के बाद सुहाग सामग्री किसी जरूरतमंद विवाहित महिला को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं और माता जानकी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 

Spread the love

Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष में छुपा है अच्छी फसल का राज

Astrology ग्रहों के अनुसार लहलहाती है फसलें   ज्योतिष शास्त्र का उदय वहां से आरंभ होता है। जहां पर पाश्चात्य विज्ञान की समा‍प्ति होती है। ग्रह एवं नक्षत्रों का प्रभाव जीवधारियों पर तो क्या, वन‍स्पति तक भी अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। हमारे दैनिक जीवन में ज्योतिष विज्ञान का अत्याधिक महत्वपूर्ण स्थान है। चंद्रमा का […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

प्रेम जीवन में रोमांस, करियर में तरक्की, जानें आज किसकी खुलेगी किस्मत!

Horoscope किसी को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, किसी के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव! मेष: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider

बिना बेहतर परफ्यूजन के अधूरा है हृदय प्रत्यारोपण

Lucknow परफ्यूजनिस्ट की एक चूक पूरे ऑपरेशन को कर सकती है असफल लखनऊ। कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव एवं आयोजक आरएमएल इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉक्टर डीके श्रीवास्तव और संस्था के अध्यक्ष एवं SGPGI के प्रोफेसर शांतनु पांडे ने बताया कि हृदय प्रत्यारोपण केवल […]

Spread the love
Read More