लमही! मुंशी प्रेम चंद के गांव को जैसा मैंने देखा!

यशोदा श्रीवास्तव
यशोदा श्रीवास्तव

लमही! आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर महान कथाकार मुंशी प्रेम चंद का यह गांव वाराणसी से महज 7-8 किमी पहले लबे सड़क स्थित है। इनके वंशज अब प्रयागराज के वाशिंदे हो चुके हैं लेकिन उनकी शिनाख्त लमही गांव से ही है। लमही जाने की बड़ी उत्सुकता थी क्योंकि उस गांव को देखने की चाहत इसलिए थी कि मुन्सी प्रेम चंद की लगभग सभी कहानियों में गांव और उसका परिवेश,वहां के लोग और उनके जानवर मुख्य किरदार में होते थे। मुंशी प्रेम अपने गांव के कूंए पर बैठ कर लोगों से मिलते थे,बातें करते थे और इसी में वे अपनी कथा ढूंढ लेते थे।

“दो बैलों की जोड़ी” किसान के कितने उपयोगी है इसकी व्याख्या उन्होंने शब्दों के जिस शिल्पकारी से की है उसका कोई जोड़ नहीं है। और जब उसी बैल को कोई मंगनी मांग कर ले जाता था तो उस वक्त की बैलों पर गुजरी यातना के विवरण का भी कोई जोड़ नहीं है। उधार के सामानों की वह चाहे वस्तु हो या पशु उधार मांगने वाला उसकी कितनी हिफाजत करता है,इस सौतेले व्यवहार का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी है दो बैलों की जोड़ी! बहरहाल मुंशी प्रेम चंद के गांव जाकर घोर निराशा हुई। इसलिए आकाश से कहीं ऊंचे इस कथाकार का गांव में स्थित स्मारक बहुत छोटा व उपेक्षित है। गांव में मुंशी प्रेम चंद का दो तीन कमरे का छोटा घर है। इसी घर के अलग अलग कमरों में उनके दिनचर्या की स्मृतियां जुड़ी हुई है। घर के सामने जो शायद अग्र भाग का हिस्सा रहा होगा उसी में स्मारक स्थित है।

BAD NEWS: कंचनजंगा एक्सप्रेस पर चढ़ी मालगाड़ी, 15 की मौत, सैकड़ों घायल और 20 गंभीर

सी परिसर में मुंशी प्रेम चंद की छोटी प्रतिमा स्थापित है जिस पर यदा कोई माला चढ़ा आता है। स्मारक के एक कमरे में मुंशी प्रेम चंद द्वारा उपयोग में लाई जाती रही चरखा,रेडियो,टार्च और उनके लिखित कहानियों की पांडुलिपियां इत्यादि मौजूद है। सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग के अधीन इस स्मारक की देखभाल के लिए एक चपरासी तक मुहैया नहीं है।

स्मारक के संरक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी यहां हर वक्त मौजूद मिलेंगे। वे यहां निशुल्क सेवा देते हैं। यहां गाइड की भूमिका के साथ वे इस स्मारक के रख रखाव की जिम्मेदारी संभालते हैं। यहां आने वाले लोग मुंशी प्रेम चंद की एकाध किताबें खरीदते हैं,यही सुरेश चंद्र द्विवेदी के आय का जरिया है। मुंशी प्रेम चंद के चाहने वाले साहित्यकारों की संख्या लाखों में है,कह नहीं सकता कि इन लोगों ने इस स्मारक के सुंदरीकरण की मांग कभी उठाई या नहीं!

कहने को मुंशी प्रेम चंद स्मारक के बगल में ही प्रेम चंद शोध संस्थान का विशालकाय भवन बनकर तैयार है। यह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय के प्रयास से संभव हुआ था। इसके स्थापना के पीछे उद्देश्य प्रेम चंद साहित्य पर शोध,नाटक आदि होना था। अफसोस 2016 से स्थापित इस भवन पर आज की तारिख तक सिर्फ एक गार्ड भर तैनात है। हैरत है कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अधीन इस शोध संस्थान का काम आगे इसलिए नहीं बढ़ पा रहा है क्योंकि संबंधित यह विभाग धनाभाव का रोना रोता रहता है। यूं कहेें तो जीवन भर आम आदमी की जुबान बनकर उनकी कहानी उकेरने वाले मुंशी प्रेमचंद का नाम तो किताबों में बहुत है, लेकिन लमही में वो कुछ भी नहीं है, जो होना था।

 

Analysis Bihar homeslider

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

बुद्ध के आनंद से जॉर्ज के चेले तक, मौका-परस्ती की वो दास्तां एपस्टीन-फाइल का सौदा या सियासत की आखिरी सांस? कहाँ बुद्ध और जॉर्ज और कहा आनंद व नितीश कुमार आत्मसमर्पण! लक्ष्य से भागा धावक, ट्रैक छोड़ गुजरात के पांव पर कुमार सौवीर बात बिहार पर। जमीन भी बिहार की, घटनाएं भी बिहार की और […]

Read More
Analysis

जन्मदिन पर विशेष : आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री: युग के वास्तविक भारत रत्न

लखनऊ। छायावाद के अंतिम स्तंभ, संस्कृत और हिंदी साहित्य के अप्रतिम विद्वान और ‘निराला’  के प्रिय आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री  की पावन स्मृति को समर्पित एक विशेष पोस्ट आज हम नमन कर रहे हैं उस मनीषी को, जिनकी लेखनी में संस्कृत की शास्त्रीय गरिमा और हिंदी की सहज तरलता का अद्भुत संगम था। आचार्य जानकी […]

Read More
Analysis homeslider

लखनऊ की एक अलग पहचान कायस्थों की होली

लखनऊ की होली, बाहर से देखिए तो लगेगा बस रंग, गुलाल, हँसी-ठिठोली तक नजर आती है। मगर भीतर उतरकर देखिए तो यह शहर फागुन में सिर्फ़ रंग नहीं बदलता, मिज़ाज भी बदलता है। यहाँ होली एक दिन का नहीं, कई दिनों का सिलसिला है। होलाष्टक लगते ही गली-कूचों में जैसे कोई अदृश्य ढोल बजने लगता […]

Read More