व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत अधिक महत्त्व है। व्रत करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते है।

व्रत रखने के फायदे की बात करें तो ये हमारे मन और मस्तिष्क को एकाग्र करने में मदद मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं व्रत रखने से हम अपने शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

कम कर सकते हैं वजन

व्रत करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे वजन कम कर सकते हैं। अगर आपकी तोंद निकली हुई है, व्रतों के दौरान वेट लॉस कर सकते हैं। दरअसल व्रत रखने से हमारे शरीर में मौजूद फैट एनर्जी में बदल जाता है, जिससे हमारा वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा व्रत के दौरान हम फास्ट फूड और जंक फूड जैसे चीजों से दूर बनाए रखते हैं, जो वेटलॉस में मददगार हो सकता है।

कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर

व्रत रखने से शरीर में मौजूद बैड कलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। जिसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ता है और हमारा दिल स्वस्थ रहता है।

पाचन तंत्र को आराम

शरीर के मेटाबॉल्जिम को मजबूत करने में व्रत रखना सबसे सरल तरीका माना जाता है, क्योंकि व्रत रखने से शरीर के पाचन तंत्र को आराम मिलता है। इससे पाचन तंत्र अपनी गति में सुधार ला पाता है और सुचारु रुप से काम कर पाता है।

डिप्रेशन और ब्रेन स्ट्रोक जैसे रोगों से बचाव

व्रत रखना मानसिक रुप से भी आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर पाता है। व्रत रखने से ब्रेन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। जो मस्तिष्क में मौजूद स्टेम सेल कोशिकाओं सक्रिय करती है और उन्हें न्यूरॉन्स में बदलने काम करती हैं। जिससे डिप्रेशन, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य मानसिक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

नष्ट हो जाते हैं हानिकारक बैक्टीरिया

व्रत करने से शरीर में कुछ अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है जो सिर्फ व्रत उपवास करने से ही उत्पन्न होते है। इसी तरह कुछ विशेष प्रकार के हानिकारक बेक्टिरिया के नष्ट होने की प्रक्रिया भी सिर्फ व्रत के समय ही होती है। व्रत उपवास करने से शरीर प्रकृति के अनुसार ढलने लगता है। स्वाभाविक रूप से भूख प्यास आदि लगने लगती है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Health

डायबिटीज़ में साबूदाना: खाएं या बचें? जानें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एक्सपर्ट राय

साबूदाना व्रत और फलाहार का एक लोकप्रिय विकल्प है। इसकी खिचड़ी, वड़ा, खीर और पापड़ लोगों को खूब पसंद आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या डायबिटीज़ के मरीज साबूदाना खा सकते हैं। कई बार लोग इसे चावल की तरह नहीं मानते और इसका सेवन करते समय इसकी उच्च कार्बोहाइड्रेट सामग्री पर ध्यान नहीं […]

Read More
Health

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा PCOS-PCOD, इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ा

आज के समय में महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक बड़ी चिंता PCOS और PCOD जैसी समस्याएं बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं इन हार्मोनल डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ रहा है। यह समस्या केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और […]

Read More