SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

Untitled 14 copy 5

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

 

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक के टॉप रैंकर्स को साइकिलें भेंट की गईं, जबकि नर्सरी से कक्षा 5 तक के जूनियर रैंकर्स को हैंड वॉच, वॉल वॉच और टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने भी गर्व महसूस किया। इस दौरान शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और शिक्षकों से उनके शैक्षणिक विकास पर विस्तार से चर्चा की। प्ले-वे से लेकर कक्षा 9 और 11 तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ रिपोर्ट कार्ड हासिल किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने कठिन परिश्रम और लगन से अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने छात्रों को नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में संस्थान की शिक्षण व्यवस्था और भी आधुनिक व सशक्त रूप में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक, शिक्षक और छात्र यदि मिलकर प्रयास करें तो सफलता की नई ऊंचाइयों को छूना तय है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए 2 अप्रैल तक नई कक्षाओं में नामांकन सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने रैंकर्स को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एमडी राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय समेत अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

इन रैंकर्स को मिली साइकिलें

  • विद्यालय के कक्षा 6 से 11 तक के टॉपर्स को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
  • कक्षा 6 से अर्पिता यादव, आस्था पटेल, प्रांजल प्रताप पाल और अनुपम चौरसिया को पुरस्कृत किया गया।
  • कक्षा 7 से अनुष्का यादव, लवी यादव, प्रवीण उपाध्याय और प्रिंस चौधरी को सम्मान मिला।
  • कक्षा 8 से अंशिका गोस्वामी, नूपुर साहू, अंकित मौर्य और अखंड शुक्ला को साइकिल दी गई।
  • कक्षा 9 से अंशिका मद्धेशिया, अमृता त्रिपाठी, सुदिक्षा, सिया गोस्वामी, अभिनव कुमार और आदर्श को सम्मानित किया गया।

वहीं कक्षा 11 के रागिनी, पूजा चौरसिया, आलोक और अनुराग चौरसिया को भी साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अपने बच्चों की सफलता देख अभिभावक भी गदगद नजर आए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

READ MORE

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

IMO निकालेगा 11 हजार नाविक, परमाणु निरीक्षण पर अमेरिका-ईरान में मतभेद

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More