अहं ब्रह्मास्मि…?

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

अब नाटक खेलने की उम्र नहीं है,
अब थोड़ा सच मे जी लेने दो,
खुल कर प्रकृति मे सांस लेने दो,
जरा पंच महाभूतों को,
महसूस करने दो अपने भीतर।

पंच प्राणो का पुनर्जागरण होने दो।
मै ईश्वर को महसूस करना चाहता हूं,
अपने भीतर.. और भीतर.. और भीतर।
देखना चाहता हूं,उसका भव्य रूप…
बाहर.. और बाहर.. और बाहर।।

शायद गुरु ने लखाया था,
तब मै अनाड़ी था,
गंवार था.. अश्रद्धालु था।
अल्हड़ था बदमिजाज था।

इसलिए देख न पाया।
आज उम्र के पचहत्तरवे वर्ष,
मुझे जी लेने दौ,
इस विशाल अव्याहत प्रकृति को,
ईश्वर को,
उसके प्रति निष्ठा को।

इतने दिनो से संजोया था,
आज देखने भोगने जीने का मन है,
मेरे ईश्वर तुम कहां हो??
अंतर्मन मे सिर्फ गूंज है,
अनुगूंज..प्रति ध्वनि।।

एकांत और परम शांति।।
शब्द नि: शब्द हैं।
अनुभूति सर्व व्यापक।
अनमिल अनाक्रांत।
अहं ब्रह्मास्मि।।

Religion

MAHAKUMBH 2025 : यदि पितृ दोष से है पीड़ित तो महाकुंभ में करें ये उपाय

लखनऊ। ज्योतिष विज्ञान में पितृ दोष को बहुत ख़राब माना जाता है, जो भी जातक इस समस्या से ग्रसित होता है वह जिंदगी भर समस्यायों के जाल में फंसा रहता है। माना जाता है कि पितरों के नाराज होने की वजह से पितृ दोष लगता है। अगर आपने अपने पितरों का सही तरह से अंतिम […]

Read More
Religion

संकष्ट चतुर्थी, तिलकुटा चतुर्थी आज है, जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व महत

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता  साल भर में 12 संकष्टी चतुर्थी व्रत आते हैं। इनमें से कुछ चतुर्थी साल की सबसे बड़ी चौथ में से एक हैं, उनमें से एक है सकट चौथ व्रत। सकट चौथ भगवान गणेश के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के […]

Read More
Religion

मकर संक्रांति आज आज है, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व व शुद्ध…

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मकर संक्रांति एक ऋतु पर्व है। यह दो ऋतुओं का संधिकाल है। यह त्योहार शीत ऋतु के खत्म होने और वसंत ऋतु के शुरूआत की सूचना देता है। पिछले कुछ सालों से मकर संक्रांति का पर्व कभी 14 तो कभी 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति कल […]

Read More