इंडियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने फिर शुरू किया मुफ्त भोजन वितरण

  • कोरोना काल में संस्था की ओर से सैकड़ों गरीबों की मदद
  • संस्था की ओर से प्रत्येक रविवार को वितरित किया जाएगा भोजन

लखनऊ। कोरोना काल के बाद इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने एक बार फिर से गरीब और असहाय लोगों को मुफ्त भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कड़ी में रविवार को सोसाइटी की ब्रज की रसोई के माध्यम से आशियाना सेक्टर के स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में गरीब असहाय और बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर कई बुजर्गो को साल भी बांटी गई। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को सशक्त, आत्मनिर्भर, रोजगार योग्य बनाना है। ताकि वे स्वस्थ, सम्मानजनक और टिकाऊ जीवन यापन कर सकें।

रविवार को हुए भोजन आप शाल वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, डॉ अनिल सिंह, संजय बाजपेई, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा, अलोक पाठक, गगन शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, रश्मि शुक्ला, साधना मिश्रा, सुबोध मिश्रा, रंजीत कश्यप, सीमा मिश्रा, कुसुम गौड़ शामिल रही। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ब्रज की रसोई की ओर से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक असहाय और गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित करने का संकल्प है। यह कार्यक्रम कोराेना काल के दौरान चलाया गया था। बाद में इसको बंद कर दिया गया था। इसको एक बार फिर से चालू किया गया है।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More