हल्द्वानी में बवाल के बाद सरकार सख्त, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के सख्त आदेश

  • हिंसा का जवाब बुद्धि, विवेक की भाषा से नही दिया जा सकता: DM

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड में हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने के दौरान गुरुवार को हुए भारी बवाल के बाद प्रदेश सरकार ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिये हैं। प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस घटना की आंच राजधानी देहरादून तक पहुंच गयी और CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक (DGP) अभिनव कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलायी और हालात की समीक्षा की। बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये गये।

बताया गया है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में भड़की हिंसाम कब, कैसे और क्यों हुए इसकी पूरी सच्चाई नैनीताल DM वंदना सिंह ने बताई है। उन्होंने इस दौरान कई सारे फुटेज दिखाए। साथ ही, उन्होंने यह दावा किया है कि यह मामूली सा कोई भीड़ का बवाल नहीं था बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। उन्होंने अपने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर हिंसा से पहले ना किसी को भड़काया, ना किसी को मारा और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाया था। इसके बावजूद हमले किए गए थे।

कब-कहां और कैसे भड़की थी आग?

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एक वीडियो में दिखाते हुए बताया कि पहला बम भीड़ की तरफ से थाने पर फेंका गया था। इतना ही नहींम थाने के बाहर खड़े वाहनों को भी जलाया गया। इस दौरान थाने में जो पुलिस अफसर फंसे थे उन पर भी अटैक किया गया था।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More