भारत-जापान के बीच लगातार बढ़ता रक्षा_ सुरक्षा सहयोग

शाश्वत तिवारी

जापान के दौरे पर गए विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने टोक्यो की सेमीकंडक्टर निर्माता रैपिडस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। जापान में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने रैपिडस के चेयरमैन टेटसुरो हिगाशी और रैपिडस के अध्यक्ष अत्सुयोशी कोइके के साथ भारत में सेमीकंडक्टर सह-निर्माण के अवसरों पर चर्चा की।

जापान दौरे पर गए क्वात्रा ने भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के अवसरों पर की चर्चा

क्वात्रा ने जापान के उप विदेश मंत्री मसाताका ओकानो के साथ द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर एक व्यापक वार्ता की। इससे पहले क्वात्रा ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री शिन होसाका के साथ चर्चा की थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक पर बातचीत हुई और सुचारू रक्षा उद्योग एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

टोक्यो यात्रा के दौरान विदेश सचिव जापान के रक्षा मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री कियोशी सेरिजावा से भी मिले और भारत-जापान के बीच लगातार बढ़ते रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग का जायजा लिया। जापान के साथ सेमीकंडक्टर के सह-निर्माण पर चर्चा खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और प्रौद्योगिकी विकास का वैश्विक केंद्र बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत सेमीकंडक्टर के लिए एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित कर रहा है और देश में इससे जुड़ी विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More