नेपाल का व्यापारिक शहर बुटवल हुआ भगवामय, रामभक्तों ने आज निकाली ऐतिहासिक ,भव्य‌ और विशाल रैली

  • हजारों की भीड़ ने लगाए जय श्रीराम के नारे
  • जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा नेपाल का बुटवल शहर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के व्यापारिक शहर बुटवल में आज सम्पूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार के बैनर तले अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर एक ऐतिहासिक और भव्य रैली निकाली गई। रैली बुटवल के गोल पार्क से होकर मिलन चौक और चौड़ा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः गोल पार्क आकर सम्पन्न समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में राम भक्तों ने हाथों में तख्तियां और बैनर पोस्टर लेकर जय श्रीराम,जय श्रीराम,जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं नारे लगाते हुए रैली में चल रहे थे।

रैली में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन और हजारों की संख्या में दो पहिया वाहन चल रहे थे। रैली देखकर ऐसा लग रहा था कि प्रभ श्रीराम और माता सीता के प्रति इनको अथाह प्रेम और श्रद्धा है। रैली में चल रहे बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं और बच्चे पूरी तरह अनुशासित होकर सुंदर कपड़े पहने गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे। बुटवल का यह मनोरम दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रति ये लोग कितना समर्पित हैं। बुटवल तो वैसे भी इतना खूबसूरत शहर है जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और कल-कल बहती नदियां बहुत ही आकर्षक दिखाई देती हैं।

सुबह के सूरज की किरणें जब बुटवल शहर पर पड़ती हैं तो मानों वहां स्वर्ग की अनुभूति होती है। संपूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार की तरफ से कल भी अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रैली में संपूर्ण सनातनी हिन्दू परिवार की तरफ से प्रमुख रूप से जीतेन्द्र चौधरी, रूप चंद कांदू, मनोज मित्तल, देवीलाल भट्टराई और रविकांत उपाध्याय मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More