महाराष्ट्र के विधायकों का अयोग्यता विवाद,अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं को खारिज करने के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट (यूबीटी) ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की। शीर्ष अदालत ने अयोग्यता पर फैसला लेने में देरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की थी। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर से कई बार अपना फैसला शीघ्र देने को कहा, जिसके बाद उन्होंने 10 जनवरी 2024 को अपना फैसला सुनाया।

याचिकाकर्ता यूबीटी गुट के सुनील प्रभु ने अपनी याचिका में कहा कि निर्णयों की ‘पूर्ण विकृति’, इस तथ्य से स्पष्ट है कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेते समय अध्यक्ष ने मुख्य निर्विवाद घटना यानी 30 जून 2022 को शपथ ग्रहण पर भी विचार नहीं किया है, जिसने निर्णायक रूप से स्थापित किया कि उनके सभी कार्य (21 जून 2022) का उद्देश्य महाराष्ट्र में अपने ही राजनीतिक दल के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार को गिराना था। याचिका में कहा गया है, “अयोग्यता का इससे स्पष्ट मामला नहीं हो सकता था। शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात की और 30 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन से मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सभी प्रतिवादी विधायकों ने इस निर्णय का समर्थन किया, जो स्वयं स्वेच्छा से हार मानने के समान था।

याचिका में कहा गया है कि दसवीं अनुसूची का उद्देश्य उन विधायकों को अयोग्य ठहराना है, जो अपने राजनीतिक दल के खिलाफ काम करते हैं। हालांकि, यदि अधिकांश विधायकों को राजनीतिक दल माना जाता है, तो वास्तविक राजनीतिक दल के सदस्य बहुमत विधायकों की इच्छा के अधीन हो जाते हैं। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसे रद्द किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और वकील निशांत पाटिल और रोहित शर्मा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, “विधायक दल एक कानूनी इकाई नहीं है। यह केवल एक राजनीतिक दल के टिकट पर चुने गए विधायकों के समूह को दिया गया एक नाम है, जो अस्थायी अवधि के लिए सदन के सदस्य होते हैं।

याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष का फैसला संवैधानिक कानून के हितकारी सिद्धांत के विपरीत हैं, क्योंकि वे केवल राजनीतिक दल से संबंधित विधायकों के बहुमत को जीतकर दलबदल की बुराई को बेरोकटोक करने की अनुमति देता है। याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष के फैसले में, इस निर्विवाद तथ्य की कोई सराहना नहीं है कि शिंदे BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बने और उनकी दलीलों और उनकी जिरह में की गई। स्वीकारोक्ति कि वे 21 जून 2022 से BJP शासित राज्यों गुजरात और असम में थे।(वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More