नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा-

नेपाल-भारत संबंधों की तुलना चीन क्या किसी भी देश से सम्भव नहीं- यादव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच शुरू से ही रोटी-बेटी के सम्बन्ध रहे हैं। दोनों देशों के बीच में सरहद जरूर है, लेकिन दोनों पार बसने वालों के मन में एक दूसरे के प्रति अगाध प्रेम है। नेपाल और भारत के बीच रहे किसी भी प्रकार के संबंधों की तुलना चीन से नहीं की जा सकती है। नेपाल की एक संसदीय समिति की बैठक में देश की नई विदेश नीति पर चर्चा करते हुए यह टिप्पणी की गई है।

नेपाली संसद के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय संबंध समिति में इन दिनों देश की नई विदेश नीति को लेकर व्यापक चर्चा की जा रही है। इस समिति के अध्यक्ष राज किशोर यादव ने कहा कि नेपाल की नई बनने वाली विदेश नीति में सभी देशों के साथ संबंध को लेकर स्पष्ट रूप से व्याख्या करने की आवश्यकता है। समिति की बैठक में यादव ने कहा कि नेपाल को रूढ़िवादी सोच से आगे निकल कर यथार्थ परख होकर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पड़ोसी देशों के साथ समान दूरी, समान संबंध, सभी देशों के साथ एक जैसा व्यवहार यह वामपंथ से ग्रसित सोच से है, जिससे बाहर निकलना होगा।

सांसदों को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि भारत-नेपाल का जो संबंध है, उसकी तुलना किसी भी अन्य देश से नहीं की जा सकती है। फिर भारत और चीन के बीच समान दूरी या समान संबंध का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि नेपाल और चीन के बीच व्यापारिक रिश्ते हैं और वह हमारा उत्तर का पड़ोसी है लेकिन भारत के साथ हमारा पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंध भी है। उन्होंने कहा कि व्यापार और आर्थिक दृष्टि से देखें तो भी भारत की तुलना चीन क्या किसी अन्य देश के साथ भी नहीं की जा सकती है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More