पड़ोसी मुल्क नेपाल के सिद्धार्थनगर पालिका में लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

  • नेपाल की धरती पर भारतीय राजनेताओं की धमक बनी चर्चा का विषय नौतनवां विधायक सहित सोनौली के समाजसेवी दीपक बाबा की शानदार इंट्री
  • भारतीय पर्यटकों की पर्याप्त सुरक्षा हो और रूपए की लिमिट 25 हजार से 5 लाख तक बढ़ा दे सरकार तो सुधर जाएगी नेपाल की अर्थव्यवस्था :  खान 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल महराजगंज। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारतीय सीमा सोनौली से 4 किमी दूर नेपाल के सिद्धार्थ नगर पालिका स्थित अंचलपुर में शुरू हुए छठवें लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव मेला के आयोजन में पहुंचे नेपाल सरकार में केन्द्रीय उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री रमेश रिजाल, संघीय महिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री अनीता देवी शाह, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के विधानसभा नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव का विधि-विधान से भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी मजबूत रहेंगे। विधायक ने कहा कि नेपाल भगवान बुद्ध और माता सीता की धरती है। यहा भगवान पशुपतिनाथ विराजमान हैं, यहां की जनता बहुत भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से रोटी-बेटी ही नहीं बल्कि खून का रिश्ता है। हमें इसे संजोकर रखना होगा। स्वागत से अभिभूत विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव के पूर्ण रूप से सफल होने की कामना की।

केन्द्रीय मंत्री रमेश रिजाल ने कहा कि, व्यापार, कृषि और पर्यटन को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी चल रही है ऐसे में इसका असर नेपाल पर भी पड़ा है। इससे उबरने का रास्ता खोजा जा रहा है। वही मंत्री अनीता देवी शाह ने कहा कि लुंबिनी महोत्सव सफल हो इसकी हम कामना करते हैं।
इससे पहले उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ ने महोत्सव के बारे विस्तृत जानकारी मंत्रियों को दी। उन्होंने बताया कि नेपाल आर्थिक रूप से पूरी तरह पंगु हो चुका है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि, व्यापार, पर्यटन और उद्योग पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी तरह बंद है। होटल व्यवसाई अरबों रुपए की लगानी लगाकर परेशान हैं। लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पाण्डेय ने महोत्सव के सफल होने की आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी।

भैरहवा नगर पालिका अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि यहां पर उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। विशेषकर नेपाल के लुंबिनी, जनकपुर धाम, पशुपति नाथ, मुक्ति नाथ, मनोकामना जैसे धार्मिक स्थलों भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेपाल में आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते लाखों की संख्या में नेपाली युवा देश से रोजगार के लिए भारत सहित खाड़ी देशों में जा रहे हैं। इस पर अगर सरकार ने अमल नहीं किया तो देश की दशा और दिशा और खराब होगी। उन्होंने भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकों को लेकर निर्धारित 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक करने की मांग की ताकि भारतीय पर्यटकों को नेपाल में किसी भी तरह की खरीदारी करने में कोई असुविधा न हो। इससे नेपाल टूरिज्म को भी बहुत फायदा होगा। भैरहवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में नेपाल की धरती पर भारतीय राजनेताओं की धमक चर्चा का विषय बनी रहा। महोत्सव में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी और सोनौली नगर पंचायत के लोकप्रिय समाजसेवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तथा सोनौली से चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे दीपक बाबा की शानदार इंट्री से नेपाल वासी और समारोह में उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मल्ल, लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पाण्डेय, पूर्व मंत्री हकीकुल्ला खान, लुंबिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि सुधार मंत्री अहीर, माननीय सुमन शर्मा रायमाझी, माननीय देवी प्रसाद चौधरी, भैरहवा नगर की उप प्रमुख उमा अधिकारी, प्रमुख जिलाधिकारी रूपंदेही गणेश आर्याल, चेंबर ऑफ कॉमर्स लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष टंक प्रसाद पोखरेल, नेपाल- भारत मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, उप शाखा अध्यक्ष पशुपति कांदू, नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली समेत बड़ी संख्या में व्यवसाई, भारत व नेपाल के मीडिया कर्मी, कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मौजूद रहे। भारत की तरफ समाजसेवी और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सोनौली दीपक बाबा, नगर पालिका नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल, समाजसेवी सन्नी मद्धेशिया, वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी मंटू, नेपाल-भारत मैत्री संघ के सह सचिव मनोज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। समारोह का सफल संचालन सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन की सचिव लक्ष्मी अधिकारी और सचिन रोक्का ने किया। उद्घाटन समारोह में जहां एक तरफ नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को पटका पहनाया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं दूसरी तरफ लुंबिनी प्रदेश के गृह मंत्री संतोष पाण्डेय ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को पटका पहनाकर स्वागत किया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More